तनुश्री दत्ता द्दारा नाना पाटेकरन विवेक अग्निहोत्री पर लगाया गया यौन शोषण का आरोप दिन-ब-दिन एक नया मोड़ लेता जा रहा है । साथ ही इस मामले में तनुश्री दत्ता को कई बॉलीवुड सितारों का सपोर्ट भी मिला है । और अब एक और एक्ट्रेस ने खुलकर तनुश्री को सपोर्ट किया साथ ही अपने साथ हुई बदसलूकी के बारें में खुलासा किया है । खामोशियां फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस सपना पब्बी ने कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें एक खास किस्म की ब्रा पहनने पर मजबूर कर दिया था, जबकि वो उसमें जरा भी सहज नहीं थी ।

तनुश्री दत्ता के बाद अब एक और एक्ट्रेस सपना पब्बी ने बयां किया अपना दर्द - ''निर्देशक ने अंडरवायर ब्रा पहनने के लिए किया मजबूर''

सपना पब्बी ने बताया कि उस वक्त किसी ने उनका साथ नहीं दिया

सपना ने तनुश्री को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई उस बदसलूकी का जिक्र किया है जो एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ हुई थी । सपना ने लिखा, कि, “मुझे एक घटना याद है जब मुझे एक गाने के लिए बिकिनी पहननी थी । इसकी शूटिंग से पहले ट्रायल के दौरान ही मैंन अपनी स्टाइलिस्ट को कह दिया था कि वह इस अंडरवायर्ड ब्रा से वायर हटा ले । क्योंकि इसके साथ सात घंटे तक शूटिंग करना उनके लिए दर्दभरा हो सकता है । लेकिन मुझे बिना ऑल्ट्रेशन किए उसी बिकिनी में शूटिंग करने को मजबूर किया गया ।

मैंने भी चुपचाप काम कर लिया क्योंकि मुझे डर था कि कहीं मुझे काम से हटा ना दिया जाए । शूटिंग के अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे खतरनाक चेस्ट पेन हो रहा था । जब मैंने इसके बारे में प्रोड्यूसर्स को बताया तो उन्होंने मुझपर ही सवाल खड़े कर दिए ।'

सपना ने लिखा, 'प्रोड्यूसर्स ने कहा कि तुम्हारे साथ काम करना मुश्किल हो रहा क्योंकि तुम बहुत नखरे करने लगी हो. मुझे कहा गया कि वो बस एक ब्रा है । मैंने देखा कि प्रोड्यूसर्स ही नहीं मेरी स्टाइलिस्ट भी यही सोच रही थी कि मैं नाटक कर रही हूं और प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ हंस रही थी । मैं समझ सकती हूं कि शायद वह भी अपनी आवाज उठाने से डर रही थी ।”

यह भी पढ़ें : नाना पाटेकर के बाद अब तनुश्री दत्ता ने एक निर्देशक पर उनके कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया, लेकिन इरफ़ान खान-सुनील शेट्टी ने उन्हें बचा लिया

सपना का कहना है कि वह तनुश्री दत्ता पर यकीन करती हैं और अब महिलाओं को एक-दूसरे के साथ खड़ा होने की जरूरत है। हमें उसके साथ खड़े होना चाहिए और उसको सपोर्ट करना चाहिए। चलिए, अब हम एक दूसरे को अकेला नहीं छोड़ते हैं। जब भी किसी महिला के साथ कुछ गलत होता है तो हमें उसके लिए आवाज उठानी चाहिए क्योंकि ऐसा कभी आपके साथ भी हो सकता है और आपको उस वक्त दूसरे लोगों के साथ की जरूरत पड़ेगी ।’