अभी कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि, संजय दत्त अपनी जिंदगी पर बनी फ़िल्म संजू को उसकी ऑफ़िशियली रिलीज से पहले बड़े पर्दे पर देखना नहीं चाहते हैं । संजय दत्त इस फ़िल्म को तभी देखना चाहते थे जब ये सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाए । लेकिन अब ऐसा लगता है कि संजय दत्त ने अपना इरादा बदल लिया है और इसका श्रेय जाता है रणबीर कपूर उर्फ़ फ़िल्मी संजय दत्त को जिसने संज़ू को रिलीज से पहले देखने के लिए संजय दत्त को मनाया । बता दें कि रणबीर कपूर इस फ़िल्म में संजय दत्त का रोल अदा कर रहे है ।

आखिरकार रणबीर कपूर ने संजय दत्त को संजू देखने के लिए मना ही लिया

संज़ू की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए संजय दत्त आएंगे पूरे परिवार के साथ

जी हां, आप को बता दें कि रणबीर अपनी आगामी फ़िल्म संजू की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित कर रहे है और ये स्क्रीनिंग न केवल संजय के लिए है बल्कि पूरे दत्त परिवार के लिए है । दरअसल रील लाइफ़ संजय उर्फ़ रणबीर, दत्त परिवार को ये दिखाना चाहते हैं कि कैसे उन्होंने संजू में संजय का किरदार निभाया है । दरअसल, पहले संजय चाहते थे कि वह संजू की रिलीज के बाद ही उसे देखे, लेकिन रणबीर ने उन्हें इसे पहले देखने के लिए मना लिया ।

और आखिरकार रणबीर अपने मिशन में कामयाब हुए क्योंकि संजय ने अपनी कसम तोड़ते हुए संजू की स्पेशल स्क्रीनिंग में आने के लिए हामी भर दी है । संजय के अलावा इस स्क्रीनिंग में मान्यता दत्त, बहन नम्रता दत्त और प्रिया दत्त भी शामिल होंगी ।

इनके अलावा, इस स्पेशल स्क्रीनिंग में ॠषि कपूर, नीतू कपूर भी आमंत्रित किए जाएंगे । यह स्पेशल स्क्रीनिंग आज, 27 जून को फ़िल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के ऑफ़िस में आयोजित की जाएगी ।

यह भी पढ़ें : संजू में प्रिया दत्त बनी साउथ एक्ट्रेस अदिति सिया के लिए रणबीर कपूर की बहन बनना रहा मुश्किल

राजकुमार हिरानी द्दारा निर्देशित फ़िल्म संजू को फ़ोक्स स्टार स्टूडियोज द्दारा प्रस्तुत किया जा रहा है । इस फ़िल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, विकी कौशल, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और कई कलाकार नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी हफ़्ते 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।