जब से संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली सलमान खान और आलिया भट्ट की फ़िल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग बंद हुई है तब से मनोरंजन जगत की मीडिया से जुड़ा एक पत्रकार वर्ग संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच अनबनों की खबरों को फ़ैलाने लगे । हालांकि सलमान खान ने ये पहले ही क्लीयर कर दिया था कि भले ही इंशाअल्लाह की शूटिंग रुक गई है लेकिन इससे दोनों की दोस्ती में कोई दरार नहीं आई है वे आज भी अच्छे दोस्त है ।

इंशाअल्लाह के लिए की गई मेहनत को ऐसे ही नहीं गंवाएंगे संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह के लिए नए अभिनेता की तलाश जारी

लेकिन इन सबके बीच जो एक बात उठती है वह है इंशाअल्लाह को लेकर । लोगों के मन में निश्चितरूप से ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंशाअल्लाह अब कभी नहीं बनेगी । इसलिए हमने इस फ़िल्म से जुड़े एक सूत्र से इसका पता लगाया और उसने बताया कि, ''इंशाअल्लाह के बंद होने का कोई सवाल ही नहीं है । संजय लीला भंसाली ने इस फ़िल्म की शूट की तैयारी के लिए अपना पूरा एक साल दिया है । उन्हें लगता है कि, हिंदी सिनेमा जगत में यह सबसे शुद्ध प्रेम कहानियों में से एक है । वह इसे ऐसे ही नहीं छोड़ सकते है ।''

सूत्रों का कहना है कि आलिया भट्ट जो इंशाल्लाह में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन हुई थी, ने इस प्रोजेक्ट को लेकर खासी तैयारी की थी साथ ही वह इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित भी थी । इस पर सूत्र ने बताया कि, ''आलिया का सपना था संजय लीला भंसाली के साथ काम करना । उनका सपना ऐसे ही नहीं टूट सकता ।''

यह भी पढ़ें : इंशाअल्लाह के बंद होने पर सलमान खान ने क्लीयर किया, 'वो और संजय लीला भंसाली आज भी अच्छे दोस्त हैं'

सलमान खान के छोड़ने के बाद फ़िलहाल इंशाअल्लाह के लिए किसी अन्य अभिनेता की तलाश जारी है और इसे लेकर जल्द ही कोई घोषणा की जाएगी ।