सोनम कपूर की आगामी फ़िल्म द जोया फ़ैक्टर के ट्रेलर के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा । आगामी ट्रेलर की उम्मीद में वीडियो की एक मज़ेदार श्रृंखला के बाद, द जोया फैक्टर के निर्माता 27 अगस्त को ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार थे, लेकिन अब ट्रेलर लॉन्च की तारीख 29 अगस्त को स्थगित कर दिया गया है । दिलचस्प बात यह है कि सोनम कपूर को ज्योतिषियों कुछ ट्वीट मिले, जिन्होंने 29 अगस्त को द ज़ोया फैक्टर के ट्रेलर को रिलीज़ करने की सलाह दी है ।

ज्योतिषियों ने सोनम कपूर को द जोया फैक्टर को लेकर दी सलाह
देश भर के ज्योतिषियों ने सोनम कपूर और द ज़ोया फैक्टर की पूरी टीम को ट्रेलर लॉन्च की तारीख 27 अगस्त से 29 अगस्त तक बढ़ाने की सलाह दी है, जिसे ट्रेलर के लिए सौभाग्यशाली तारीख माना जा रहा है । सोनम ने द ज़ोया फैक्टर के ट्रेलर लॉन्च की तारीख को स्थगित करने के विषय पर कुछ ज्योतिषियों को जवाब दिए । इस खबर ने निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फिल्म के चारों ओर अधिक प्रत्याशा पैदा कर दी है ।
द जोया फैक्टर एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है ।
The lucky charm of India just got luckier! There will be no fault in our stars on 29th August. Get ready to meet the lady luck herself! #TheZoyaFactor. Trailer out on Thursday.@dulQuer #AbhishekSharma @Pooja__Shetty @aartims @foxstarhindi @ad_labsfilms @Imangadbedi @sikandarkher pic.twitter.com/PpwwTKTH3i
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) August 27, 2019
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है । फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है ।
यह भी पढ़े : The Zoya Factor: सोनम कपूर की रियल लाइफ़ से कहीं न कहीं इंस्पायर है सोनम का 'जोया' किरदार !
















