519399032

पहले हमने आपको बताया था की मणिरत्नम, जिसने बॉम्बे, साथिया, युवा और हालिया रिलीज फ़िल्म ओके कनमनी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मे दी, ने बॉलीवुड अभिनेत्री अदिती राव हैदरी को अपनी अगली तमिल फ़िल्म कुरुथी पोक्कल के लिए साइन किया है , जबकि फ़िल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर कार्थी को साइन किया है । अब हमे पता चला है कि मणीरत्नम अपनी अगली फ़िल्म के लिए काम शुरू करने को पूरी तरह से तैयार हैं ।

वैसे, मणिरत्नम इसी 8 जुलाई से चेन्नई में अपने फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं । और उसके बाद फ़िल्म का दल कश्मीर के लिए रवाना होगा बाकी की शूटिंग के लिए ।

फ़िल्म की बात करें तो, यह एक रोमांटिक फ़िल्म है । मणीरत्नम के होम प्रोडक्शन मद्रास टॉकीज के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म कुरुथी पोक्कल में अदिती राव हैदरी फ़िल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी । फिल्म में कार्थी एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारत की यात्रा के दौरान प्यार में पड़ जाते हैं । फ़िल्म का संगीत ए आर रहमान दे रहे हैं जबकि रवि वर्मन कैमरा संभालेंगे ।