रिएल्टी शो बिग बॉस का अगला सीजन, बिग बॉस सीजन 13 जल्द ही शुरू होने वाला है । सलमान खान की दमदार हॉस्टिंग वाले बिग बॉस 13 में इस बार दर्शकों को कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे । जहां सबसे पहले बिग बॉस 13 लोनावाला से शिफ़्ट होकर मुंबई आ गया है वहीं अब सुनने में आ रहा है कि, इस बार पुरुष बिग बॉस की आवाज ही नहीं बल्कि महिला बिग बॉस की आवाज भी सुनने को मिलेगी । और अब सुनने में आ रहा है कि, इस बार का सीजन पहले सीजन की अपेक्षा कहीं ज्यादा छोटा होगा ।

Bigg Boss 13: तो क्या चार हफ़्ते में ही खत्म हो जाएगा सलमान खान का बिग बॉस 13 ?

सलमान खान का बिग बॉस 13 पहले से हुआ छोटा

दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 13 का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें सलमान यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इस बार प्रतियोगियों का फ़िनाले महज चार हफ़्तों में होगा । हालांकि इसी के साथ सलमान ने क्वेश्चन मार्क भी लगाया है । इस प्रोमो की मानें तो इस बार का सीजन अन्य सीजन की अपेक्षा छोटा होगा । क्योंकि हर साल ये शो लगभग 4 महीने तक चलता था लेकिन इस बार मेकर्स ने इसे महज 4 हफ़्तों में खत्म करने का मन बनाया है । हालांकि अभी तक इस बारें में कोई ऑफ़िशियल अनाउसमेंट नहीं हुआ है ।

इसके अलावा सुनने में तो ये भी आ रहा है कि, इस बार बिग बॉस के घर में पुरुष बिग बॉस के अलावा महिला बिग बॉस की आवाज भी सुनाई देगी । बिग बॉस के नए सीजन की बात करें तो, इस बार मेकर्स इसे मनोरंजक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । और इसलिए मेकर्स ने इसके फ़ॉरमेट में भी कई बदलाव किए है । इस बार बिग बॉस में सिर्फ सिलेब्रिटीज को एंट्री दी गई है । इस बार बिग बॉस में हॉरर थीम देखने को मिलेगी ।

यह भी पढ़ें : Big Boss 13: सलमान खान के शो में पहली बार गूंजेगी 'लेडी बिग बॉस' की आवाज

चर्चा है कि शो का प्रीमियर इस बार 29 सितंबर को होगा, लेकिन अब तक इसकी अधिकारिक सूचना नहीं है । हाल ही में रिलीज़ हुए एक प्रोमो में सलमान खान कहते नज़र आ रहे हैं कि इस सीज़न में केवल 4 हफ्ते में ही फिनाले होने वाला है । हर साल ये शो लगभग 4 महीने तक चलता था ।