बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत अब अपनी आगामी फ़िल्म, जो कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित बायोपिक फ़िल्म है, की तैयारी में जुट गई है । तमिल में यह फ़िल्म थलाइवा और हिंदी में जया नाम से बन रही इस बायोपिक फ़िल्म का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं । कंगना रनौत इस फ़िल्म में जयललिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी । और इसके लिए कंगना अपने लुक में भी खासा बदलाव करेंगी ।

कंगना रनौत की जयललिता बायोपिक शुरू होने से पहले ही इस वजह से अटक गई ?

कंगना रनौत की जयललिता बायोपिक फ़िल्म अटकी

कंगना की इस फ़िल्म के बारें में लेटेस्ट अपडेट ये है कि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी इसकी शूटिंग और रिलीज़ को कुछ समय के लिए टाल दिया है । यानी अभी इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद ही होगी । फ़िल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के निर्माता अभी फिल्म के लिए पूर्ण रूप से बजट का पैसा इक्कट्ठा नहीं कर पाए हैं । उन्हें फिल्म को शुरू करने के लिए फिल्म के निर्धारित बजट यानी की 55 करोड़ रुपये की आवश्यकता है ।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को मिला तमिलनाडु की सीएम ‘जयललिता’ बनने का मौका

खबर तो ये भी आ रही है कि तमिल, तेलुगू और हिन्दी यानी तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना को करीब 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम दी जाएगी । यह भी एक वजह है कि फिल्म का बजट डगमगा रहा है ।