
यदि इन दिनों सातवें आसमां में बैठने का किसी को हक है तो वो हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को, जहां एक तरफ़ उनकी हालिया रिलीज फ़िल्म सुल्तान बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के नए-नए झंडे गाड़ रही है वहीं दूसरी तरफ़ राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को 18 साल पुराने काले हिरण और चिंकारा के अवैध शिकार मामलों में जमानत दे दी है ।
बीइंग ह्यूमन की क्लोथिंग रेंज के सफ़ल होने के बाद अब बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी बाजार में अगले महीने से उतरने की तैयारी कर रही है । जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने रिटेल ज्वैलर इंडिया अवॉर्ड्स 2016 कार्यक्रम में शिरकत की तब उन्होंने इस खबर पर मुहर लगाई । अर्पिता खान ने कहा कि बीइंग ह्यूमन के गहने सभी ग्राहकों की पहुंच के अंदर होंगे और इसके गहनों के संग्रह में 70 प्रतिशत महिलाओं के गहने और बाकी 30 प्रतिशत पुरुषों के गहने होंगे ।
















