बिग बॉस 14 की तैयारी शुरू हो चुकी है । कहा जा रहा है कि बिग बॉस 14 सितंबर में शुरू होगा । लेकिन लॉकडाउन की वजह से सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फ़ॉर्महाउस में हैं । तो क्या सलमान खान अपने फ़ॉर्म हाउस से ही बिग बॉस 14 को होस्ट करेंगे ? इस बारें में एक सूत्र से पता चला है कि ऐसे समय में स्टूडियो से शूटिंग करना अव्यवहारिक है ।

सलमान खान नहीं लेना चाहते कोई रिस्क इसलिए अपने फ़ॉर्महाउस से ही शूट करेंगे बिग बॉस 14 ?

सलमान खान नहीं करेंगे बिग बॉस के घर में विजिट

शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि, “इस बार बिग बॉस का सीजन सलमान अपने फ़ॉर्म हाउस से शूट करना चाहते हैं वो भी अपने क्रू के साथ । इस सीजन वह बिग बॉस हाउस जरा भी विजिट नहीं करेंगे । उनके सभी हिस्से उनके फ़ॉर्म हाउस पर ही शूट किए जाएंगे ।”

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 14 के मेकर्स ने बनाए नए नियम, कंटेस्टेंट की पेमेंट प्रक्रिया में हुआ बड़ा फ़ेरबदल

इस बार का बिग बॉस काफ़ी अलग रंग-रूप वाला होगा । जिसमें प्रतियोगियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा । इतना ही नहीं इस बार प्रतियोगियों की संख्या में काफी कमी आएगी ।