1020755058

बायोपिक की दुनिया में एक और फ़िल्म जुड़ने वाली है जिसे बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे । सोमेन बनर्जी की जिंदगी को खंगालती उनकी बायोपिक को सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे । सोमेन बनर्जी एक लोकप्रिय स्ट्रिपटीज नाइट क्लब के मालिक हैं, जो पुरुषों के स्ट्रिपटीज परफ़ोरमेंस के लिए जाना जाता है ।

सोमेन बनर्जी की जिंदगी पर आधारित फ़िल्म कोलकाता की गलियों से होती हुई अमेरिका और यूरोप में , एक ऐसे साधारण आदमी,जिसकी महत्वाकांक्षा प्रसिद्ध उद्यमी बनने की है, उसकी जिंदगी को दर्शाएगी । बंगाली परिवार में जन्मा सोमेन उर्फ स्टीव बनर्जी के पिता एक प्रिंटर थे । हालांकि, सोमेन एक साधारण परिवार से तालुक्क रखते थे, इसलिए यह कहा जा रहा है कि वह दोहरी जिंदगी जीते थे, एक सफ़ल उद्यमी के रूप में दूसरा अपनी साधारण परिवार के लिए । सोमेन कई मर्तबा कानूनी पचड़े में भी फ़ंसे इसके अलावा वह कई हत्याओं और हत्याओं की कोशिश के आरोपी भी बनाए गए ।

सलमान खान प्रोडक्शंस के सीईओ अमर बुटाला, ने ये खुलासा किया कि उनका प्लान केवल फ़ीचर फ़िल्म बनाना नहीं है बल्कि सोमेन बनर्जी की दिलचस्प जिंदगी की एक मिनी सीरिज बनाना है । अतुल ने कहा कि सोमेन की जिंदगी की कहानी में लालच, शक्ति और हिंसा सहित एक गैंगस्टर के सभी रंग मौजूद है ।