यह कोई मज़ाक नहीं है ! कैटरीना कैफ़ की छोटी बहन इसाबेल कैफ, जो अपनी स्टार बहन के साथ कई बार नजर आईं है, जल्द ही सूरज पंचोली के साथ आगामी फ़िल्म में लॉंच होने के लिए तैयार है । आपको बता दें कि सूरज पंचोली निखिल आडवाणी द्दारा निर्देशित अपनी डेब्यू फ़िल्म हीरो में नजर आए थे, लेकिन अफ़सोस यह फ़िल्म बुरी तरह से पिट गई थी । और इसी के बाद से वह एक अदद हिट फ़िल्म की तलाश में है । यह कोई संयोग नहीं है कि सूरज, जो सलमान खान के शागिर्द हैं, सलमान की अन्य शागिर्द, कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ के साथ नजर आएंगे । हिंदी सिनेमा में इसाबेल कैफ के आगमन के लिए सलमान खान का आशिर्वाद है । हालांकि वह इसे ऑफ़िशियली प्रोड्यूस नहीं करेंगी ।

टी-सीरिज की फ़िल्म से रि-लॉंच होंगे सूरज पंचोली-इसाबेल कैफ़
इसाबेल -सूरज अभिनीत इस फ़िल्म को भूषण कुमार की टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । इससे जुड़े सूत्र के मुताबिक, "सलमान इसाबेल और सूरज के करियर दोनों में प्रगति की कमी के बारे में चिंतित हैं । ये दोनों पिछले कई सालों से अच्छे काम की तलाश कर रहे है । अब जब निर्माता भूषण कुमार द्दारा कई वर्षों की मनुहार के बाद, आखिरकार सलमान फिल्म भारत में टी सीरीज़ के साथ काम कर रहे हैं (भूषण और सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री द्वारा सह-निर्मित), तो सलमान ने (इसाबेल) को लॉंच करने का फैसला किया ।"
जाहिरा तौर पर सलमान ने भूषण को सुझाव दिया कि उन्हें अपनी फ़िल्म में इसाबेल और सूरज को फ़िर से लॉंच करना चाहिए । ''और जैसा की हम जानते हैं कि सलमान का सुझाव क्या मायने रखता है । कोई भी निर्माता सलमान को न नहीं कह सकता । भूषण ने सूरज-इसाबेल के लिए फ़िल्म निर्माण करने के लिए
तत्पर रूप से सहमति व्यक्त की । इस फ़िल्म को कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के सहायक स्टेनली डी कोस्टा द्वारा निर्देशित किया जाएगा ।"
यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ़ की बहन इजाबेल कैफ़ बनी लैक्मे का नया चेहरा
रेमो इन दिनों सलमान की फ़िल्म रेस 3 को निर्देशित कर रहे है । सूरज इसाबेल की यह फ़िल्म इस साल के मध्य में शुरू होगी । सलमान इसमें किसी रूप में शामिल होंगे, हालांकि इसका अभी तक फ़ैसला नहीं किया गया है ।
दिलचस्प बात यह है कि इसाबेल कैफ़ने साल 2014 में एक अभिनव भारतीय-कनाडाई रोम-कॉम डॉ कैब्बी से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत की थी । इस फ़िल्म में वह प्रतिभाशाली इंडो-कैनेडियन अभिनेता विनय विरमानी के अपोजिट सपोर्टिग रोल में नजर आईं थी । डॉ. कैबी की मेकिंग और रिलीज के दौरान सलमान विनय और इसाबेल के सहायक बने थे ।
और अब सलमान कैटरीना कैफ़ के परिवार की मदद करने के अपने कमिटमेंट में एक कदम आगे बढ़ा रहे है ।
















