तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है और इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस (Covid-19) को महामारी घोषित कर दिया है । मैन टू मैन कॉन्टैक्ट से फैल रहे वायरस के खतरे के कारण जहां कई स्कूल-कॉलेज और थिएटर्स कुछ दिनों के लिए बंद किए जा रहे हैं वहीं फ़िल्मों की शूटिंग और प्रमोशन भी कुछ समय के लिए कैंसिल कर दिए गए है और साथ ही बड़ी-बड़ी बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन किया जा रहा है । और अब बॉलीवुड सितारों ने भी महामारी कोरोना वायरस के कारण अपने इंटरनेशनल इवेंट्स को कैंसिल कर दिया है । सलमान खान और ॠतिक रोशन ने अपने इंटरनेशनल कमिटमेंट्स को कुछ समय के लिए टाल दिया है । सलमान खान और ॠतिक रोशन ने ये फ़ैसला हालात को देखते हुए लिया है ।

सलमान खान और ॠतिक रोशन फ़िलहाल नहीं जाएंगे विदेश
ऋतिक रोशन जल्द ही अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए अमेरिका के शिकागो, न्यूजर्सी, डैलेस, सैन जोस, वॉशिंगटन और अटलांटा में अपने फैंस मिलने के लिए एक नौ दिवसीय टूर पर जाने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण अब उन्होंने अपना ये ईवेंट आगे बढ़ाना पड़ा ।
यह भी पढ़ें : Coronavirus scare: कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक थिएटर्स बंद करने का ऐलान किया
वहीं सलमान ने भी अमेरिका में भाई सोहेल खान द्वारा आयोजित कराया जा रहा कॉंसर्ट टाल दिया है । दरअसल, अमेरिका और कनाड़ा में होने वाला 10 दिवसीय कॉंसर्ट को कोरोना वायरस के खतरे के कारण टाल दिया गया है । अटलांटा, डेट्रायट, बोस्टन, टोरंटो, डलास, ह्यूस्टन, सैन जोस और सिएटल में कॉंसर्ट के दौरान सलमान को अपने फ़ैंस से भी मिलना था । लेकिन अब ये ईवेंट फ़िलहाल के लिए टाल दिया है ।
















