कोरोना संकट के समय सलमान खान मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं । सलमान खान इस संकट की घड़ी में लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं । फ़िल्म फ़ेडरेशन से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफ़र करने से लेकर, भूखे और जरूरतमंद लोगों के घर ट्रक भरकर राशन पहुंचाने तक सलमान खान हर संभव मदद कर रहे हैं ।

सलमान खान ने 90 खास कलाकारों की मदद की
सबसे पहले सलमान ने फ़िल्म फ़ेडरेशन से जुड़े 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट पैसा ट्रांसफ़र करवाया उसके बाद एक बार फ़िर सलमान ने फ़िल्म फ़ेडरेशन से जुड़े अतिरिक्त 7000 दिहाड़ी मजदूरों के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफ़र किया है ।
सलमान यहीं नहीं रुके, उन्होंने लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए टीवी और फिल्मों में काम करने वाले 90 खास कलाकारों की मदद के लिए सामने आए । सलमान ने ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) के अंतर्गत आने वाले 45 कलाकारों के बैंक खातों में सीधे तीन तीन हजार रुपये सहायता के तौर पर दान दिए हैं । इसके बदले में सलमान की इस रहमदिली पर सभी कलाकारों ने उनका आभार माना है ।
ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के एक सदस्य का कहना है कि सलमान ने उनसे आगे आने वाले दिनों में भी मदद का वादा किया है । एसोसिएशन से जुड़े सभी लोग सलमान द्दारा मुहैया कराई गई राशन और आर्थिक मदद से बहुत खुश हैं ।
यह भी पढ़ें : VIDEO: सलमान खान ने एक बार फ़िर कोरोना संकट में भूखे-जरूरतमंद लोगों के लिए भेजा ट्रक भरकर राशन
फ़ेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुखिया बीएन तिवारी ने बताया कि एसोसिएशन के अंतर्गत लगभग 90 खास श्रेणी में आने वाले कलाकार हैं । उनमें से 45 लोगों को सलमान ने मदद दे दी है । बाकी के बचे लोगों को भी अगले कुछ दिनों में मदद भेजी जाएगी ।
















