बीते हफ़्ते 29 अप्रैल 2020 को बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया । दो साल तक न्यूइंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी से पीड़ित इरफान खान का आक्समिक निधन हर किसी को सदमा दे गया । इरफान खान ने केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने शानदार अभिनय का लिहा मनवाया था । ओ फ़िल्ममेकर्स खुद को खुशनसीब मानते हैं जिन्हें इरफान खान के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन जिन फ़िल्ममेकर्स को उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला उनके लिए यह जिंदगीभर का अफ़सोस बनकर रहा गया कि वे इरफ़ान जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ काम नहीं कर पाए ।

इरफान खान के साथ फ़िल्म करना चाहते थे आनंद गांधी
खबरों की मानें तो इरफ़ान यदि जिंदा होते तो वह अपने फ़िल्ममेकर दोस्त आनंद गांधी के साथ उनकी आगामी फ़िल्म, जो कि महामारी पर बेस्ड है, में काम करते हुए नजर आते । फ़िल्ममेकर ने हाल ही में बताया कि वह मकबूल की रिलीज के दौरान इरफ़ान से मिले थे । वे एक बार साथ में पुणे गए थे और बस तभी से दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे । आनंद गांधी ने कहा कि इरफ़ान उनकी आगामी फ़िल्म Emergence, जिस पर वे काफ़ी सालों से काम कर रहे हैं, का हिस्सा हो सकते थे ।
आनंद गांधी ने अपनी आगामी फ़िल्म Emergence के बारें में खुलासा करते हुए बताया कि वह इसकी स्क्रिप्ट पर पिछले पांच सालों से काम कर रहे हैं । यह फ़िल्म ऐसी पांच महिला वैज्ञानिकों के इर्द गिर्द घूमती है जो एक संक्रामक बीमारी से लड़ रही हैं और आखिरकार वे इसमें जीत हासिल करती है । यह फ़िल्म कहीं न कहीं वर्तमान परिदृश्य को दर्शाती है । फ़िलहाल इस फ़िल्म का नाम 2020 है ।
यह भी पढ़ें : “मैं था, मैं हूं और मैं ही रहूंगा…” जैसे इरफ़ान खान के बेस्ट डायलॉग उन्हें फ़ैंस के बीच हमेशा जिंदा रखेंगे
उन्होंने इस फ़िल्म को अगले साल तक शुरू करने की योजना बनाई है । उन्होंने बताया कि वह इस फ़िल्म के लिए वह एक अमेरिकी स्टूडियो के साथ सहयोग कर रहे हैं और यह एक बड़े बजट की परियोजना होगी ।
यह भी पढ़ें : अपनी बोलती आंखों से अभिनय करने वाले इरफान खान ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी चलाया अपना मैजिक
















