बिग बॉस 14 के सेट पर शनिवार के दिन वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ उनकी आगामी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई से दो को-स्टार्स खास मेहमान बनकर आये थे, जहां उन्होंने शो के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत कर दी है । सलमान खान ने दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा के साथ इस साल एक बार फिर ईद पर सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज़ की पुष्टि की है । सलमान खान ने बिग बॉस 14 के मंच से अपनी फ़िल्म राधे के प्रमोशन का श्रीगणेश कर दिया है ।

सलमान खान ने बिग बॉस 14 के सेट से शुरू किया राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का प्रमोशन, ईद पर थिएटर में होगी रिलीज

ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई

शो की शुरुआत, फ़िल्म भारत से सलमान और दिशा द्वारा सॉन्ग स्लो मोशन पर एक मनोरंजक परफॉर्मेंस के साथ हुई जिसने हमें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की याद दिला दी । दिशा के साथ-साथ रणदीप हुड्डा भी बिग बॉस के सेट की शोभा बढ़ाते हुए नज़र आये । शो में उनकी हाल की उपस्थिति पर जब मेगा स्टार सलमान के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो, दिशा ने कहा, वह शुरुआत में "घबराई" हुई थीं लेकिन उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था, साथ ही उनके कॉमिक स्टाइल की भी प्रशंसा करते हुए नज़र आई ।

एपिसोड के दौरान, फिल्म की रिलीज़ तारीख के बारे में बोलते हुए, अभिनेताओं ने एक बार फिर पुष्टि की है कि फिल्म इस साल ईद के मौके पर मई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी । सलमान अपनी ईद की परंपरा को ब्लॉकबस्टर रिलीज़ के साथ जारी रख रहे हैं, जहाँ वह इस बार राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ अपने प्रशंसकों म मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे ।

कॉप ड्रामा है राधे

उद्योग और प्रदर्शकों के अनुरोध का पालन करते हुए, जो चाहते थे कि महामारी के बाद सलमान सिनेमाघरों में अपनी फिल्म को रिलीज करते हुए फ़िल्म प्रेमियों और व्यवसाय को भी शुरुआत करने में मदद करें, जिस पर सलमान ने हाल ही में सहमति व्यक्त की है । और अब आखिरकार, रिलीज की तारीख सामने आ गयी है और यह निश्चित रूप से सभी प्रशंसकों को उत्साहित कर देगी ।

082502d3-62f1-4afa-bdd0-0bbff1eedf1b

पूर्व-महामारी रिलीज की परंपरा के बारे में बात करते हुए, रणदीप ने कहा कि एक चीज जो उन्हें सबसे ज्यादा याद आती है, वह है सड़कों की दीवारों पर फिल्म के पोस्टर देखना है। उस अनुष्ठान को जारी रखने के लिए, सलमान ने विशेष समाचार की घोषणा करते हुए तुरंत बिग बॉस के सेट की दीवारों पर कुछ पोस्टर लगा दिए ।

राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई प्रभु देवा द्वारा निर्देशित होगी । इस फिल्म में सलमान, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे । राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का निर्माण सलमा खान, सोहेल खान फिल्म्स, रील लाइफ प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है और यह इस साल ईद पर रिलीज होगी ।