बॉलीवुड हंगामा ने आपको पिछले हफ़्ते ही जानकारी दी थी सूर्यवंशी 2 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । सिनेमाघरों को 100% क्षमता के साथ खोलने को मंजूरी मिलने के बाद ही सूर्यवंशी को थिएटर में रिलीज करने का फ़ैसला लिया गया । फ़िलहाल रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट अपनी कॉप ड्रामा सूर्यवंशी की थिएट्रीकल रिलीज के लिए अन्य पहलूओं पर भी बातचीत करने में जुटे हुए हैं । और अब हमने सुना है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट अपनी दूसरी स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म '83 को भी सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में जुटा हुआ है । रणवीर सिंह की '83 कपिल देव की बायोपिक बेस्ड फ़िल्म है जो मूलत: 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है ।

SCOOP: सूर्यवंशी के बाद रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा  '83 होगी थिएटर में रिलीज, जून महीने पर है मेकर्स की नजर

जून में रिलीज होगी रणवीर सिंह की '83

इस बारें में करीबी सूत्र ने हमें बताया, “रिलायंस ने फिल्म के कई अन्य निर्माताओं के साथ मिलकर रणवीर अभिनीत '83 को जून महीने में थिएटर में रिलीज करने का फ़ैसला किया है । जून में फ़िल्म का रिलीज होना सही भी है क्योंकि तब तक स्थिती सामान्य हो जाएगी । अप्रैल में '83 इसलिए रिलीज नहीं हो सकती क्योंकि इस महीने में रिलायंस की दूसरी फ़िल्म सूर्यवंशी रिलीज हो रही है । इसके अलावा मई में राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई और सत्यमेव जयते भी रिलीज होगी । इसलिए जून '83 की रिलीज के लिए एकदम सही रहेगा ।”

कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है भारत की विश्वकप की ऐतिहासिक जीत पर बेस्ड '83, जून महीने में 25 तारीख को रिलीज हो सकती है क्योंकि इसी ऐतिहासिक दिन भारत विश्वविजेता बनकर उभरा और ट्रॉफ़ी अपने नाम की थी । हालांकि इस बारें में सूत्र ने कहा कि, “इन खबरों में कुछ सच्चाई नहीं है । मेकर्स पूरे जून महीने में किसी भी तारीख पर अपनी फ़िल्म रिलीज कर सकते हैं । यह 25 को भी रिलीज हो सकती है और उससे पहले भी ।”

जहां अभी '83 की रिलीज को लेकर कोई कंफ़र्मेशन नहीं है वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि सूर्यवंशी की रिलीज डेट फ़ाइनल होने के बाद ही मेकर्स '83 की रिलीज पर कोई अंतिम फ़ैसला ले पाएंगे ।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘83, कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन कि फिल्म है । फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ‘83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित और कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स द्वारा यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ की जाएगी ।