जैसा कि सभी को पता है कि, विवेक ओबेरॉय अपनी आगामी फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक फ़िल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आएंगे । ये फ़िल्म कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है । लेकिन अब इस फ़िल्म से सलमान खान का भी एक कनेक्शन होने वाला है । सलमान खान और विवेक ओरेबॉय के बीच का विवाद तो हर किसी को पता है । ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर सलमान खान और विवेक के बीच मनमुटाव हुआ था वो आज भी सुलझ नहीं पाया है । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में विवेक एक मात्र ऐसे शख्स है, जिसे सलमान माफ नहीं कर पाये हैं । ऐसे में विवेक एक बार फ़िर सलमान को नाराज करने की तैयारी करने जा रहे है ।

विवेक ओबेरॉय अपनी फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी के जरिए सलमान खान से फ़िर लेने जा रहे हैं पंगा ?

अभी तक नहीं सुलझा है सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का विवाद

संदीप सिंह के प्रोडक्शन में बन रही विवेक अभिनीत फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी में सलमान की फ़िल्म, दस, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई, का एक लोकप्रिय गाना, 'सुनो गौर से दुनिया वालों' को रिक्रिएट कर जोड़ा जा रहा है । विवेक की इस फिल्म में सलमान के इस गाने को फिर से रिक्रिएट कर अपने तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश की गयी है ।

वैसे दस फ़िल्म के गाने 'सुनो गौर से दुनिया वालों' के म्यूजिक राइट्स टी-सीरिज के पास है और सलमान के पुराने ट्रैक का कॉपीराइट भी है, इसलिए इस संबंध में कोई लीगल इश्यू तो नहीं होगा । वैसे सलमान विवेक के इस कदम पर कोई एक्शन तो नहीं लेंगे क्योंकि इससे मोदी का नाम जुड़ा है और साथ ही वह टी-सीरिज के भी काफ़ी करीब है । वैसे खबरों में कहा गया है कि वह इससे अपसेट जरूर है लेकिन इस मामले को आगे बढ़ाना नहीं चाहते है ।

यह भी पढ़ें : Bharat: कन्फ़र्म हुआ, सलमान खान-कैटरीना कैफ़ की भारत का ट्रेलर 24 अप्रैल को होगा रिलीज, अवेंजर्स : एंडगेम के साथ हुआ भारत का कनेक्शन

सलमान के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कैटरीना कैफ़ के साथ अपनी आगामी फ़िल्म भारत में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा, दिशा पटनी, जैकी श्रॉफ़, सुनील ग्रोवर और तब्बू अहम भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा जबकि फ़िल्म 5, जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।