सलमान खान और कबीर खान के बीच अब पहले जैसा कुछ नहीं रहा । दोनों ने मिलकर टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फ़िल्में दी है । लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही है । सलमान खान के करीबी दोस्त के मुताबिक, सलमान ने कबीर से काफ़ी लंबे समय से बात नहीं की है । दोनों के बीच ये दूरियां कुछ समय से चली आ रही है । दोनों की दोस्ती को खत्म करने की वजह बनी फ़िल्म ट्यूबलाइट ।

Salman-Khan-and-Kabir-Khan-friends-no-more

सलमान खान-कबीर खान की दोस्ती टूटने की वजह

दरअसल, सलमान और कबीर दोनों के बीच फ़िल्म और उसके किरदारों को लेकर काफ़ी बहसा-बहसी हुई थी । टयूबलाइट की शूटिंग के दौरान इन दोनों में कई किसी न किसी चीज को लेकर कई बार मतभेद हुए । इस वजह से इनके बीच गर्मागर्मी भी हुई जिसके कारण फिल्म की क्रू भी दंग रह गई । सलमान खान द्वारा दिए गए सुझाव कबीर नहीं मानते थे जिस वजह से दोनों में तकरार हो गई ।

सलमान-कबीर के बीच मतभेदों की खबरें लद्दाख, जहां ट्यूबलाइट की शूटिंग़ हुई, से शुरू होकर मुंबई तक आ पहुंची । जब कबीर ने अपने और सलमान के बीच झगड़े की खबरों को सुना तो उन्होंने इसे हंसकर टाल दिया । लेकिन बाद में जब एक था टाइगर के सीक्वल टाइगर जिंदा है के लिए अली अब्बास जफर को साइन किया गया तब कबीर को भी इस बात का अंदाजा लग गया कि उनके और सलमान के बीच अब पहले जैसी बात नहीं रही ।

यह भी पढ़ें : सलमान नहीं, अब ह्रितिक रोशन के साथ फ़िल्म बनाएंगे कबीर खान

सूत्र बताते हैं कि, ''हम आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान के दिल में जो जगह कबीर खान के लिए थी वो जगह अब अली अब्बास जाफर ले चुके हैं । सलमान की सलाहों को अली

हमेशा कंसीडर करते हैं । अली और सलमान ने मिलकर सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी हिट फिल्में दी हैं । ऐसे में अब अगर इनकी आने वाली फिल्म भारत हिट हुई तो उनकी दोस्ती और भी गहरी हो जाएगी ।''

ये भी बताया गया कि कबीर ने अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान को अप्रोच किया । लेकिन सलमान ने उस फ़िल्म में कोई रूचि नहीं दिखाई । इसलिए जब सलमान खान अली अब्बास जफ़र को तरजीह दे रहे हैं वहीं कबीर खान रणवीर सिंह के साथ अपनी आगामी क्रिकेट पर बेस्ड फ़िल्म कर रहे है ।