REVEALED-Hrithik-Roshan’s-next-will-be-with-Sajid-Nadiadwala-and-Kabir-Khan

बॉक्सऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली फ़िल्म काबिल के बाद अभिनेता ह्रितिक रोशन किस फ़िल्म में नजर आएंगे, इस बारें में ह्रितिक ने चुप्पी बनाए रखी थी । लेकिन इस सबंध में अफ़वाहो के बीच एक खबर निकल कर आई है कि ह्रितिक रोशन कबीर खान की अगली फ़िल्म में नजर आएंगे ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कबीर खान इन दिनों सलमान खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट में व्यस्त है, यह फ़िल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म के बाद कबीर अपनी अगली फ़िल्म जल्द ही शुरू करेंगे । कबीर खान की ये फ़िल्म एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म होगी जिसके मुख्य अभिनेता ह्रितिक रोशन होंगे और इस फ़िल्म को साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । हमने सुना है कि यह फ़िल्म कबीर की बाकी की फ़िल्मों की तुलना में काफ़ी बड़े बजट की फ़िल्म होगी ।

ऐसा पहली बार होगा जब ह्रितिक, कबीर खान के साथ काम करेंगे, जबकि साजिद नाडियाडवाला के साथ ह्रितिक ने काफ़ी साल पहले एक फ़िल्म साइन की थी लेकिन वो बन नहीं पाई । वहीं दूसरी तरफ़, साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने मिलकर सैफ़ अली खान और कैटरीना कैफ़ के साथ फ़िल्म फ़ैंटम बनाई थी ।

फ़िल्म के बारें में बाकी की जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है इसी के साथ फ़िल्म में ह्रितिक की लव इंटरेस्ट का किरदार कौन सी अभिनेत्री अदा करेगी, अभी इस बारें में बातचीत चल रही है । साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के साथ ह्रितिक रोशन की यह फ़िल्म सितंबर से शुरू होगी और इस फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेश में होगी ।