जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली फ़ंसते हुए नजर आ रहे है । बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली पर अपनी गर्लफ़्रेंड जिया खान, जो 3 जून, 2013 को मृत पाईं गई थी, को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मंगलवार को मुंबई की एक सत्र अदालत ने आरोप तय किए है । भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत 27 वर्षीय सूरज पंचोली के खिलाफ आरोप तय किए है । अब गवाहों का परीक्षण 14 फरवरी से शुरू होगा ।

जिया खान सुसाइड मामले में बुरे फ़ंसे सूरज पंचोली
सीबीआई के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सूरज ने तथ्य छिपाए और मनगढ़ंत जानकारी दी । सूरज ने पॉलीग्राफी या ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाने से भी इनकार कर दिया जबकि घटना में सूरज की कथित भूमिका को लेकर तह तक जाने के लिए एजेंसी ये जांच करवाना चाहती थी । सीबीआई ने कहा कि मुंबई पुलिस को मिला तीन पन्नों का पत्र जिया ने लिखा था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सूरज से ‘करीबी संबंध, शारीरिक दुर्व्यवहार और मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न’ के बारे में लिखा था जिसकी वजह से उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है ।
अक्टूबर 2013 में जिया की मां राबिया खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए । जिसके बाद सीबीआई जांच की इजाजत दे दी गई थी । सीबीआई ने इस मामले में जुलाई 2014 में महाराष्ट्र पुलिस से जांच करवाई ।
यह भी पढ़ें : राबिया खान पर आदित्य पंचोली ने किया मानहानि का मुकदमा
आपको बता दें कि, 3 जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान अपने घर में पंखे से लटकते हुए मिली थीं । मुंबई पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज किया था । लेकिन जिया खान की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली के पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था ।
जिया की मां राबिया खान ने बॉम्बे हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए । जिसके बाद सीबीआई जांच की इजाजत दे दी गई थी ।
















