
90 के दशक में आई सलमान खान और आमिर खान अभिनीत फ़िल्म अंदाज अपना अपना तो याद होगी न आपको, ये तस्वीर उसी फ़िल्म की है जब फ़िल्म में आमिर खान और सलमान खान ने क्रमश; अमर और प्रेम का किरदार निभाया । जबरदस्त कॉमेडी से भरी ये फ़िल्म आज भी हर किसी के जहन में बसी हुई है । सलमान खान और आमिर खान का एक ही टायर में इस तरह बैठना यकीनन इनके 'टायर-प्रेम' को दर्शाता है । यदि आज के समय में बॉलीवुड के उस दौर को देखा जाए तो किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी और आज के दौर के लोग उस समय के फ़ोटो को एक अलग ही कहानी देने में जुट जाएंगे ।
















