प्रोफ़ेशनल ट्विटर ट्रोलर और पार्ट-टाइम फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक बार टाइगर श्रॉफ़ के बारें में गलत शब्द इस्तेमाल किए । इससे पहले रामू ने टाइगर के फ़ोटो को पोस्ट कर ट्वीट करते हुए उन्हें बिकिनी बेब कहा था ।

इस बार फ़िर रामू ने अपनी सभी सीमाओं को लांघते हुए टाइगर श्रॉफ़ के बारें में विद्युत जामवाल से बातचीत के दौरान ऐसा कुछ बोल दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है । रामू ने विद्युत से बात करते हुए टाइगर को 'ट्रांसजेंडर' कह दिया और विद्युत ने यह सब रिकॉर्ड कर ट्वीटर पर सरेआम कर दिया और जिसके बाद रामू की हर जगह आलोचना होने लगी ।

हालांकि टाइगर ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी बनाए रखी है, लेकिन उनके पिता जैकी श्रॉफ़, जो संयोग से वर्मा की नई फिल्म सरकार 3 का एक हिस्सा है, ने आखिरकार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा, 'मैं अब क्या कहूं ? कुछ लोगों पर मेरे बेटे का इतना प्रभाव है कि वो अपना काम छोड़ शेर के बच्चे पर कमेंट करने लगते हैं ।'

टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ़ ने गुस्से में कहा, 'मुझे अपने भाई पर गर्व है । उसने उन लोगों पर अपनी छाप छोड़ी है, जो उससे बहुत पहले से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं ।'

लेकिन टाइगर की मां आयशा, जिसके आखिरी शब्द थे, ने कहा, “कुत्ते भौंकते रहते हैं । कारवां गुजरता है यानी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ।”