
अदिति राव और कार्थी के बाद, अब एक और पति-पत्नी की की जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन फ़िल्ममेकर मणिरत्नम की आगामी फ़िल्म में साथ नजर आने वाले हैं ।
करीबी सूत्र के मुताबिक, "मणिरत्नम अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ये तीसरी फ़िल्म करने जा रहे हैं । वह अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों के बेहद करीब हैं । असल में, ऐश्वर्या ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मणिरत्नम की फ़िल्म इरुवर से की थी और अभिषेक के फ़िल्मी करियर को ऊंचाई मनी रत्नम की फ़िल्म युवा और गुरु से मिली थी । गुरु और रावण फ़िल्म में इस जोड़ी के साथ काम करने के बाद, मणी कई वर्षों से इस जोड़ी के साथ तीसरी फ़िल्म करने की योजना बना रहे हैं । यह फ़िल्म तमिल में कातालु वैलीदई (तेलुगु में चेल्या) के बाद शुरू होगी , मणिरत्नम अभि-ऐश के साथ हिंदी सिनेमा में लौटेंगे ।”
मणिरत्नम इस असल जिंदगी की जोड़ी के साथ किस तरह की फ़िल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, फ़िलहाल इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हमें यकीन है वो फ़िल्म यकीनन कुछ अलग हटकर होने वाली है । अभिषेक ने मुझे एक साक्षात्कार में कहा,"हमारे लिए, एक साथ आने के लिए, स्क्रिप्ट वास्तव में विशेष होनी चाहिए । एक साथ आने की खातिर वो महज एक फ़िल्म नहीं हो सकती, उसमें कुछ खास होना ही चाहिए ।"
















