
अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फ़िल्म सुल्तान के प्रमोशन के दौरान सलमान एक बार फ़िर सुर्खियां बन गए, और इस बार खुर्खियां बना उनका ऐसा बयान जिसने पिछले कई दिनों से हड़कंप मचा रखा है । सुल्तान की शूटिंग के दौरान होने वाली परेशानी की तुलना एक बलात्कार पीड़ित महिला से करके सलमान मुसीबत में फ़ंस गए । न केवल सोशल मीडिया, बल्कि कई राजनीतिक दलों ने इसकी कटु आलोचना की साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस बयान पर सलमान से सार्वजनिक माफी की मांग कर डाली ।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब देने में सलमान ने काफ़ी समय लगाया , इसलिए सलमान के पिता सलीम खान ने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपने बेटे की तरफ़ से माफ़ी मांग ली । हालांकि, दिग्गज पटकथा लेखक की माफ़ी से किसी के कानो पर जूं तक नहीं रेंगी बल्कि इसने और कई मुद्दों को जन्म दे डाला ।
सलमान की ओर से उन्होंने क्यों माफ़ी मांगी , ऐसी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सलीम खान ने ट्विटर पर कहा कि , "आम तौर पर लोग समस्या से छुटकारा पाने के लिए माफी माँग लेते हैं , मुझे लगा मेरे ऐसा करने से यह समस्या खत्म हो जाएगी । लेकिन व्यावसायिक मजबूरी के चलते मीडिया इस मुद्दे को संतृप्ति बिंदु तक ले जाना चाहती थी । मुझे यह नहीं जानने का खेद है ।
दबाव के तहत प्राप्त माफी की निरर्थकता पर बात करते हुए सलीम खान ने आगे कहा कि, गर्दन पर चाकू रख के किसी से माफ़ी मंगवाने का क्या मतलब है, जबकि वो सही या गलत जानता है और यही समझता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है ।
















