
व्यस्ततापूर्ण काम प्रतिबद्धताओं और अपने व्यक्तिगत जीवन में अनेक विवादों से घिरी कंगना रानौत इन दिनों काम से छुट्टी लेकर अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं । कंगना शहर की हलचल से कुछ समय के लिए दूर चली गईं हैं । और अब हमें पता चला है कि कंगना एक शैक्षिक और सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने के लिए तैयारी कर रही हैं ।
कई बुद्धिजीवी और विचारकों के बीच, जो दुनिया भर के विभिन्न देशों से इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं, कंगना भी इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह का एक हिस्सा होंगी, जो 4 से 6, नवंबर को पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किया जाएगा । यह शैक्षिक समारोह सबसे बड़े निजी स्कूल नेटवर्क में से एक, बीकनहाउस द्वारा आयोजित किया जाएगा । इस शैक्षणिक कार्यक्रम में समाज के बदलते कारक, जो समकालीन शिक्षा को प्रभावित करते है , के बारें में चर्चा की जाएगी और कंगना ने एक हफ़्ते पहले इस कार्यक्रम में बोलने के लिए निमत्रंण प्राप्त किया । हालांकि, यह कहा जा रहा है कि आयोजक जल्द ही कंगना को इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित करेंगे । अभी तक, यह कहा जा रहा है कि कंगना इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए डेट्स की छंटाई में व्यस्त हैं । जाहिरतौर पर कंगना भी पाकिस्तान जाने के लिए उत्सुक हैं ।
अपनी यात्रा से लौटने के बाद कंगना रानौत काम शुरू करेंगी और हंसल मेहता की आगामी फ़िल्म सिमरन के लिए शूटिंग शुरू करेंगी ।
















