सैफ अली खान की आगामी फ़िल्म जवानी जानेमन शुरूआत से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । इस फ़िल्म में सैफ़ अली खान 40 साल के पिता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है । नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी जवानी जानेमन में काफ़ी साल बाद फ़िर से सैफ़ अली खान और तब्बू स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । और अब इस फ़िल्म को अपनी रिलीज डेट मिल गई है । इस फ़िल्म की कहानी एक पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी ।

सैफ अली खान की जवानी जानेमन अगले साल होगी रिलीज
जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के साथ सैफ की ब्लैक नाईट फिल्म्स और जय सेवकरमनी की नॉर्दन लाइट फिल्म्स द्वारा निर्मित अब यह फ़िल्म, अगले साल 7 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फिल्म की अधिकांश शूटिंग इंग्लैंड की अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है ।
यह भी पढ़ें : Jawaani Jaaneman: सैफ़ अली खान ने घर का खाना खाकर घटाया अपना 11 किलो वजन
पहले यह फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज होनी थी लेकिन अब मेकर्स ने अगले साल के लिए इसकी रिलीज टाल दी है । दरअसल इस फिल्म के लिए मेकर्स एक प्रोमो वीडियो शूट करना चाहते थे और उसके लिए सैफ का अलग लुक चाहिए था और सैफ ने अपनी दूसरी फिल्म के लिए अलग ही लुक ले रखा था । इसलिए मेकर्स को सैफ के पुराने लुक के लिए काफी अंतजार करना पड़ा ।
















