कल जब सलमान खान की आगामी कॉप ड्रामा दबंग़ 3 की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था कि ये फ़िल्म इसी साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो बॉक्सऑफ़िस पर एक बड़े टकराव की खबरें तेजी से फ़ैलने लगी । क्योंकि इसी दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहीरो ड्रामा फ़िल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होने वाली थी । क्योंकि शुरूआती खबरों में अयान मुखर्जी द्दारा निर्देशित फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट भी 20 दिसंबर बताई गई थी । लेकिन लेटेस्ट खबर के मुताबिक बॉक्सऑफ़िस एक बड़ी टक्कर होने से बच गई है । क्योंकि ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है ।

ब्रह्मास्त्र और गुड न्यूज की रिलीज डेट बदली
आज अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अभिनीत अपनी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की नई रिलीज डेट का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पर किया । अयान ने अपनी पोस्ट में बताया कि कि करण जैहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल गर्मी में रिलीज़ होगी । हालांकि उन्होंने तय रिलीज़ डेट नहीं बताई है । इसी खबर को करण जौहर ने भी अपने ऑफ़िसियल अकाउंट से शेयर किया । इसका मतलब दबंग 3 से ब्रह्मास्त्र का मुकाबला तो नहीं होगा ।
भले ही दबंग 3 से ब्रह्मास्त्र का मुकाबला न हो लेकिन इस दौरान धर्मा प्रोडक्शन की एक दूसरी फ़िल्म गुड न्यूज रिलीज होगी । आज ही के दिन गुड न्यूज के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी यह बयान शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी की गुड न्यूज़, जो पहले इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली थी अब अपनी तय रिलीज डेट से थोड़ी डिले हो गई है इसलिए अब उसकी नई रिलीज डेट 27 दिसंबर है । बता दें कि पहले गुड न्यूज की रिलीज डेट 6 सितंबर तय की गई थी ।
Dreams are built with love & hard work! #Brahmastra coming in Summer 2020!@SrBachchan #RanbirKapoor @aliaa08 @iamnagarjuna @roymouni #AyanMukerji @ipritamofficial @apoorvamehta18 #NamitMalhotra @FoxStarHindi @BrahmastraFilm @DharmaMovies pic.twitter.com/nrZULMFgL9
— Karan Johar (@karanjohar) April 27, 2019
Delivering #GoodNews for a good year ahead! See you 27th December!@akshaykumar #KareenaKapoorKhan @diljitdosanjh @Advani_Kiara @raj_a_mehta @apoorvamehta18 @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms @ZeeStudios_ pic.twitter.com/HMTTKmnjZV
— Karan Johar (@karanjohar) April 27, 2019
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की जूसी गॉसिप के साथ करण जौहर लेंगे डिजीटल स्पेस में एंट्री, ये है पूरी डिटेल
गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र और गुड न्यूज दोनों ही फ़िल्में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शसं के तहत बनी फ़िल्में है ।
















