दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद ॠषि कपूर आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 8.45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कह गए । सांस में तकलीफ़ के चलते ॠषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था । इस दौरान अस्पताल में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर और बेटा रणबीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे । शाम 4 बजे मुंबई के चंदनबाड़ी शमशान भूमि में ॠषि का अंतिम संस्कार संपन्न हो चुका है ।

ॠषि कपूर का शरीर पंचतत्त्व में विलीन
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित शवदाह गृह में हुआ । लॉकडाउन के चलते ॠषि के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुल 24 लोगों को मुंबई प्रशासन ने अनुमति दी थी । 19 लोग परिवार के और 5 लोग करीबी शामिल हुए। इनमें ऋषि की बहन रीमा जैन, जीजाजी मनोज जैन, पत्नी नीतू कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, विमल पारीख, रोहित धवन, जयराम, आलिया, भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ़ अली ख़ान और अभिषेक बच्चन शामिल हुए। रिद्धिमा ने चार्टर्ड प्लेन से आने की कोशिश की थी, मगर डीजीसीए से अनुमति नहीं मिली ।

यह भी पढ़ें : 'पापा' ॠषि कपूर के लिए 'बेटी' रिद्धिमा कपूर का इमोशनल पोस्ट आंखे नम कर देगा

यह भी पढ़ें : पहले इरफान खान और अब ॠषि कपूर के निधन से टूटा बॉलिवुड, ट्वीट कर नम आंखों से किया याद

यह भी पढ़ें : ॠषि कपूर ने निधन से दु:खी लता मंगेशकर को याद आया वो लम्हा जब उन्होंने 6 महीने के ॠषि को अपने हाथों में लिया था




















