टीवी और बॉलीवुड अभिनेता कुशल पंजाबी, जो आखिरी बार इश्क में मरजावां टीवी सीरियल में नजर आए थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे । वह मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए । 37 वर्षीय कुशल पंजाबी के आक्समिक निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया है । बताया जा रहा है कि कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की है जिसकी पुष्टि मुंबई पुलिस ने भी की है । हालांकि आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है ।

कुशल पंजाबी ने अपनी जायदाद का बंटवारा किया
पुलिस के अनुसार कुशल विजय पंजाबी ने पंखे से लटककर ख़ुदकुशी की है । उन्हें भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस संबंध में पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और जांच की जा रही है । पुलिस को कुशल के घर से सुसाइड नोट भी मिला है । पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को भी ज़िम्मेदार न ठहराया जाए ।
करणवीर बोहरा ने दी दुखद जानकारी
कुशल ने अपने सुसाइड नोट में अपनी जायदाद का बंटवारा भी कर दिया है । उन्होंने अपनी संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा अपने माता-पिता और बहन में बराबर बांटा है और बाकी का हिस्सा अपने तीन साल के बेटे के नाम किया है ।
बता दें कि, कुशल की मौत की खबर सबसे पहले उनके करीबी दोस्त करणवीर बोहरा ने इंस्टाग्राम पर दी । बता दें कि कुशल करणवीर अच्छे दोस्त थे । करणवीर बोहरा ने कुशल पंजाबी की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा-''तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है । अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं । मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे । जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया । लेकिन मुझे क्या पता था ।''
30 से अधिक टीवी सीरियल्स और शोज़ में नज़र आ चुके कुशल ने तकरीबन 9 बॉलीवुड फ़िल्में भी है जिसमें शामिल हैं- लक्ष्य, बॉम्बे, अंदाज, काल, सलाम-ए-इश्क इत्यादि ।
कुशल की अचानक मौत से सभी सदमे में हैं । सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया जा रहा है ।
I have known Kushal Punjabi since he was a kid. He was always an all rounder, a rare mix of talent and hard work. His commitment and dedication were an inspiration to everyone around him. I’m very sad that he’s gone. I’m even sadder that he gave up. RIP.
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) December 27, 2019
















