देश की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की गद्दावर नेता सुषमा स्वराज के आक्समिक निधन पर 'झूठे' आंसू बहाने वालों से नाराज हैं बॉलीवुड अभिनेत्री ॠचा चढ्ढा । अभिनेत्री ॠचा चढ्ढा ने इस बारें में लेखक के साथ बातचीत में कहा कि, ''मुझे लगता है कि लोगों को उनके निधन पर मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करना चाहिए । मैं देख सकती हूं कि लोग उनके निधन के बाद उनकी बढ़-चढ़कर तारीफ़ कर रहे है ।''

ॠचा चढ्ढा को पसंद नहीं आए झूठे आंसू
विवादास्पद मलयालम अभिनेत्री शकीला की बायोपिक फ़िल्म में लीड रोल निभाने वाली ॠचा ने बेबाकी से कहा कि, "जब उनका निधन हो गया है तो उनकी तारीफ़ करना सही है लेकिन जब वह जीवित थी तो उन्हें गाली देने वालों को आपने कैसे सहा ।''
अभिनेत्री ॠचा को दिवगंत सुषमा स्वराज का बेबाकपन और गर्मजोशी बेहद पसंद थी । ''सु्षमा जी ने सभी तरह के दुर्व्यवहारों को बहादुरी से मुंहतोड़ जवाब दिया है । वह उन लोगों के साथ भी अच्छी थी जो उनसे सहमत नहीं थे । वह एक महिला, एक वरिष्ठ नागरिक और एक कैबिनेट मंत्री थीं, और लेकिन फ़िर भी उन्होंने अपने ट्रोलर्स को सबक सीखाने से खुद को नहीं रोका ।''
यह भी पढ़ें : सुषमा स्वराज ने बॉलीवुड को दिलाई उसकी पहचान; बॉलीवुड को कराया अंडरवर्ल्ड के साए से मुक्त
ॠचा ने प्रोफ़ेशनल ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई और कहा, ''सुषमा जी के निधन पर मेरी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है । सुषमा जी को ये अच्छे से पता था कि कौन उनके साथ खड़ा था और कौन नहीं ।"
















