आज दिल्ली में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ । 66वें नेशनल अवॉर्ड्स में अंधाधुन, पद्मावत, बधाई हो, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का बोलबाला रहा । हर साल विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किए जाते हैं । इसके तहत बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट प्रोडक्शन, सामाजिक संदेश, गायक, गीत और गीतकार की श्रेणियों में नामांकन किए जाते हैं । इस बार बेस्ट हिंदी फ़िल्म का खिताब आयुष्मान खुराना की फ़िल्म अंधाधुन ने जीता । जबकि बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड आयुष्मान खुराना और विकी कौशल को दिया गया ।

National Film Awards 2019:  66वें नेशनल अवॉर्ड्स में छाई अंधाधुन-पद्मावत,  आयुष्मान खुराना और विकी कौशल बने 'बेस्ट एक्टर' तो 'बेस्ट फ़िल्म' बनी अंधाधुन

नेशनल अवॉर्ड्स में आयुष्मान खुराना और विकी कौशल का जोश दिखा हाई

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म की कैटेगरी में 31 और नॉन फीचर फिल्म की कैटेगरी में 23 अवॉर्ड दिए जाते हैं । हर साल अप्रैल के महीने में अवॉर्ड्स की घोषणा होती है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव 2019 के कारण इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई थी ।

रोचक पटकथा पर बनी इस थ्रिलर फिल्म में आयुष्मान खुराना ने गजब का अभिनय किया है जिसके चलते उन्हें बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया । वहीं देशभक्ति के जज्बे से भरी उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में अपने जोश भरे अभिनय के लिए विकी कौशल को भी बेस्ट एक्टर से नवाजा गया । मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के लिए उत्तराखंड को अवॉर्ड दिया गया है ।

यहां देखिए 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की पूरी सूची -

बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- अंधाधुन

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन), विकी कौशल (उरी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे (चुंबक)

बेस्ट फीचर फिल्म- हेलारू (गुजराती)

बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह, सॉन्ग बिंते दिल... (पद्मावत)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदू मालिनी, नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन

बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)

बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)

बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत (घूमर)

बेस्ट लिरिक्स - नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- KGF (कन्नड़) & AWE (तेलुगू)

बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती

बेस्ट पजाबी फिल्म- अर्जिता

बेस्ट असमी फिल्म- बुलबुल कैन सिंग

बेस्ट मलयालम फिल्म - सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया

बेस्ट कोंकणी फिल्म - अमोरी

बेस्ट एक्शन - केजीएफ (कन्नड़)

बेस्ट लिरिक्स - नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा

बेस्ट तमिल फिल्म- बराम

बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल

बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म- अमोली

बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस

बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म- ताला ते कुंजी

बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को