जब से रोहित शेट्टी ने अपनी अगली कॉप ड्रामा सूर्यवंशी का ऐलान किया है तब से इस फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा और ज्यादा बढ़ गई है । सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़ लीड रोल में दिखाई देंगे । इतना ही नहीं अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में 'सिंबा' रणवीर सिंह और 'सिंघम' अजय देवगन भी एक खास सीन ने लिए नजर आएंगे । सूर्यवंशी की रिलीज में महज 2 महीने का वक्त बचा है ऐसे में मेकर्स इसे पूरा करने में जुटे हुए है ।

REVEALED: ऊटी जाकर खत्म होगी रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की शूटिंग, अक्षय कुमार नहीं होंगे इस शूट का हिस्सा

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी अपने आखिरी पड़ाव पर

सुनने में आ रहा है कि सूर्यवंशी का फ़िनाले शूट ऊटी में होगा । फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि फ़िल्म का लास्ट शेड्यूल अभी शूट किया जाना बाकी है जिसे ऊटी में शूट किया जाएगा । सूत्र ने बताया कि, ''यह लास्ट शेड्यूल है जिसे रोहित शेट्टी और उनकी टीम लगभग 10 दिनों के लिए हिल स्टेशन ऊटी में शूट करेंग़ी । इसके बाद सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म हो जाएगी और फ़िर फ़िल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी पूरी तरह से फ़िल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में जुट जाएंगे ।''

दिलचस्प बात ये है कि, अक्षय ने 30 नवम्बर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने अनाउंस किया था कि उन्होंने सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म कर ली है । लेकिन अब सूत्र ने बताया है कि, ''न तो अक्षय और न ही कैटरीना इस शूट का हिस्सा होंगे । सिर्फ़ सपोर्टिंग एक्टर ही ऊटी में इस शूट का हिस्सा बनेंगे ।"

यह भी पढ़ें : SCOOP: बॉलीवुड के 'गारंटी कुमार' कहे जाने वाले अक्षय कुमार अगली फ़िल्म के लिए लेंगे 120 करोड़ रु

फ़िल्म के क्लाइमेक्स में सीन में सिंबा रणवीर सिंह, सिंघम अजय देवगन और सूर्यवंशी अक्षय एक साथ फ़ाइट करते हुए नजर आएंगे । सिंबा की एनीवर्सरी के दौरान इसकी एक झलक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की । सूर्यवंशी 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।