कमल हसन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और अक्किनेनी नागार्जुन के अन्नपूर्णा स्टूडियो ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिला लियक है और अब बहुप्रतीक्षित फ़िल्म '83 का तमिल और तेलुगु वर्जन पेश करने के लिए तैयार है । कमल हासन और नागार्जुन दोनों ही भारतीय इंडस्ट्री के प्रसिद्ध और बहुआयामी व्यक्तित्व और किंवदंती हैं । उनके प्रोडक्शन और वितरण कंपनियों द्वारा लॉन्च की गई फिल्में हमेशा विशेष और प्रशंसित रही हैं ।

साउथ में कमल हासन और नागार्जुन पेश करेंगे 83
कमल ने फ़िल्म '83 का हिस्सा बनने की खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा,"मैं 83 का तमिल वर्जन पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं । इस फिल्म को प्रोमोट करना गर्व की बात है जिसमें प्रतिष्ठित मैच के क्षणों को रीक्रिएट किया गया है । इतना ही नहीं, भारतीय टीम की जीत हर भारतीय को यह प्रदर्शित करती है कि जहां इच्छा है, वहां एक रास्ता भी है ।
जिसे असंभव माना जाता था, वह विशुद्ध रूप से विश्वास और दृढ़ विश्वास के कारण संभव हुआ। और यह सच जीवन के सभी क्षेत्रों में लागू होता है। एक ऐसी फिल्म को प्रमोट करना मेरे लिए गर्व की बात है जो इस तरह के दृढ़ विश्वास और इच्छा का साक्षी है। मुझे अपने लोगों के सामने कपिल देव की कप्तानी के नेतृत्व वाली उन प्रेरक टीम की कहानी पेश करने की खुशी है, जिन्होंने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़कर, भारत की सबसे बड़ी खेल जीत हासिल की थी ।”

फ़िल्म '83 के तेलुगु संस्करण को प्रस्तुत करने की खुशी साझा करते हुए अक्किनेनी नागार्जुन ने कहा,"फ़िल्म 83 साल 1983 में शानदार प्रतिष्ठित जीत के बारे में है जिसने भारत में क्रिकेट को धर्म बना दिया है । यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है और मुझे भारत और बाकी क्रिकेट जगत की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक पेश करने पर गर्व है ।”
निर्देशक कबीर खान कहते हैं, "मैं कमल हसन और नागार्जुन का प्रस्तुतकर्ताओं के रूप में स्वागत करता हूं और उनके द्वारा दक्षिण में हमारी फिल्म का प्रचार करने के लिए सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ ।"
Reliving the epic moment of winning the 83 World Cup which every Indian cherishes even today. We at @RKFI are delighted to present the film 83 in Tamil Nadu #Thisis83@RanveerOfficial @kabirkhankk @deepikapadukone @Shibasishsarkar @ipritamofficial @vishinduri pic.twitter.com/JAmCjadyNQ
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) January 23, 2020
India won its first world cup in 83 &we still get goose bumps when we think of that moment. Very happy to present the Telugu version of the film 83.#ThisIs83@RanveerOfficial @kabirkhankk @AnnapurnaStdios @deepikapadukone @Shibasishsarkar @ipritamofficial @vishinduri @RelianceEnt pic.twitter.com/2aT1XlbcKj
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) January 23, 2020
















