कंगना रनौत, जो इन दिनों अपनी आज ही रिलीज हुई फ़िल्म पंगा के प्रमोशन में बिजी है, जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर पायलट के रूप में नजर आएंग़ी । महिला केंद्रित फ़िल्मों के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत फ़िल्ममेकर रॉनी स्क्रूवाला की आगामी फ़िल्म तेजस में लीड रोल निभाएंगी । इस फ़िल्म में कंगना एयरफ़ोर्स पायलट की भूमिका अदा करेंग़ी । कंगना की इस फ़िल्म को सर्वेश मेवाड़ा द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा ।

कंगना रनौत तेजस में बनेंगी पायलट
रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बन रही तेजस में एयरफ़ोर्स पायलट की भूमिका मिलने से उत्साहित कंगना ने कहा कि, ''मैं हमेशा से सिल्वर स्क्रीन पर सिपाही का किरदार निभाना चाहती थी । बचपन से ही मैं सेना को लेकर काफी उत्साहित रही हूं । मैंने हमेशा ही खुले तौर पर देश के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की है । मुझे उनकी बहादुरी महसूस होती है जिसकी मैं बेहद इज्जत करती हूं । वह हमारे देश और नागरिकों की सुरक्षा करते हैं ।'
कंगना की आगामी फ़िल्म तेजस की शूटिंग इसी साल जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है । फ़िल्म में अपने किरदार के बारें में बात करते हुए कंगना ने कहा कि, 'मुझे इसके लिए काफी कठिन प्रशिक्षण लेना होगा । फिल्म के निर्देशक के अनुसार पायलट के किरदार के लिए मुझे पेशेवर लोगों से प्रशिक्षण लेने की जरूरत पड़ेगी । मैं अपने निर्देशक के प्रति काफी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह फिल्म ऑफर की । फिल्म में सेना की वर्दी पहनना मेरी जिंदगी के खास पलों में एक होगा । यह फिल्म मेरी जिंदगी की यादगार फिल्मों में एक है ।'
कगंना को लगता है कि, लोगों को अब जानना चाहिए कि आर्म्ड फोर्स में महिलाओं का कितना बड़ा योगदान होता है । तेजस की रिलीज डेट अभी तक फ़ाइनल नहीं हुई है ।
यह भी पढ़ें : World Hindi Day 2020: विश्व हिंदी दिवस पर कंगना रनौत ने अंग्रेजी से लिया 'पंगा' मगर प्यार से
कंग़ना के अन्य प्रोजेक्ट की बात करें तो वह इन दिनों तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक फ़िल्म थलाइवी की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में वह जयललिता के किरदार में नजर आएंगी । इस फ़िल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही वह तेजस की शूटिंग शुरु करेंग़ी ।
















