JNU हिंसा के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पहुंची दीपिका पादुकोण को लेकर कई मत सामने आए । जहां एक तरफ़ कुछ लोग इसे उनकी फ़िल्म छपाक के लिए पब्लिसिटी स्टंट कररा कर निंदा कर रहे थे वहीं कुछ लोग उनके साहस की सराहना करते हुए उन्हें सपोर्ट कर रहे थे । बता दें कि दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक इसी शुक्रवार 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।

REVEALED: ये है छपाक के दोषी एसिड अटैकर का असली सच, तेजाब फ़ेंकने वाला राजेश नहीं बशीर शेख है

दीपिका पादुकोण की छपाक को लेकर फ़ैली अफ़वाहें

इतना ही नहीं छपाक को लेकर कई अफ़वाहें भी सामने आई और उन्हीं में से एक थी कि छपाक के मेकर्स ने अपनी फ़िल्म छपाक, जो कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष की कहानी है, में लक्ष्मी अग्रवाल बनी दीपिका उर्फ़ मालती पर तेजाब फ़ेंकने वाला एक हिंदु है जिसका नाम राजेश दिखाया गया है जबकि असलियत में लक्ष्मी अग्रवाल पर तेजाब फ़ेंकने वाले का नाम नदीम खान था ।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण का JNU जाना, साहस या पब्लिसिटी स्टंट ? ऐसा रहा बॉलीवुड सेलिब्रिटिज का रिएक्शन

लेकिन फ़िर बाद में साफ़ हुआ कि ये महज अफ़वाहें थी । छपाक में दिखाया गया एसिड अटैकर यानि तेजाब फ़ेंकने वाले का नाम बशीर शेख उर्फ़ बब्बू है । और फ़िल्म में बशीर शेख का किरदार विशाल दहिया ने प्ले किया है । और जो फ़िल्म में राजेश के रूप में नजर आएंगे वह मालती के टीनेज लव इंटरेस्ट है और राजेश का किरदार अंकित विष्ठ ने निभाया है ।