फ़िल्ममेकर जोया अख्तर अपने लकी चार्म रणवीर सिंह के साथ एक और फ़िल्म बना रही है जो कि एक गैंगस्टर ड्रामा होगी । दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी बेहतरीन फ़िल्में देने वाले रणवीर सिंह और जोया अख्तर अब तीसरी बार इस फ़िल्म के लिए साथ आ रहे हैं । और अब रणवीर ने लॉकडाउन में रहते हुए जोया की इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है ।

रणवीर सिंह ने जोया अख्तर की  गैंगस्टर ड्रामा के लिए तैयारी शुरू की, ऐसा होगा रणवीर का किरदार

रणवीर सिंह का किरदार एक अंडरकवर पुलिस वाले का है

जोया की क्राइम गैंगस्टर ड्रामा में रणवीर एक अंडरकवर पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में घुसपैठ करता है । हफ़्ते की शुरूआत में रणवीर अपने हेयरस्टाइलिस्ट दर्शन यवेलकर से मिलने उनके बांद्रा स्थित सैलून पहुंचे । उनके हेयरस्टाइलिस्ट ने जोया अख्तर की क्राइम ड्रामा के लुक टेस्ट के लिए रणवीर की अलग-अलग हेयरस्टाइल ट्राई की । बता दें कि दर्शन इससे पहले रणवीर के साथ बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय और 83 में काम कर चुके हैं । हेयरस्टाइल के अलावा रणवीर ने यहां अपने लुक में भी कुछ बदलाव करवाया क्योंकि फ़िल्म में उनका किरदार एक कॉप का है जो क्लीन शेव में दिखाई देगा । अब क्योंकि फ़िल्म में उनका किरदार अंडरकवर का है इसलिए वह अपने कॉप अवतार से हटकर अलग-अलग लुक ट्राई कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ़ पहली बार एक गैंगस्टर ड्रामा के लिए आएंगे साथ ?

सुनने में आ रहा है कि इस फ़िल्म में रणवीर के साथ पहली बार कैटरीना कैफ़ की जोड़ी बनेगी । सब कुछ ठीक रहा तो फ़िल्म की शूटिंग 2021 में शुरू हो जाएगी । अभी इस फ़िल्म का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है ।