पिछले साल आयोजित हुई अंबानी फ़ैमिली की लाडली ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बेहद भव्य शादी अभी लोगों के जहन से उतरी भी नहीं कि अंबानी फ़ैमिली से एक और शादी की शहनाई बजने को तैयार है । जी हां मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्लोका मेहता से शादी रचाने जा रहे है । दोनों की शादी अंबानी मेंशन में आयोजित की जाएगी । अंबानी मेंशन में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी है ऐसे में आकाश अंबानी एक लेविश बैचलरेट पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं । 23 और 25 फ़रवरी को स्विट्जरलैंड में होने वाली आकाश अंबानी की लेविश पार्टी में खास तौर पर उनके बॉलीवुड दोस्तों में से रणबीर कपूर को आमंत्रित किया गया है । इस तरह से आकाश अंबानी की लेविश बैचलरेट पार्टी में रणबीर कपूर स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री लेंगे ।

स्विट्जरलैंड में होने वाली आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी के स्पेशल गेस्ट बनेंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के साथ करण जौहर भी आकाश अंबानी की पार्टी में पहुंचेंगे

बता दें कि आकाश अंबानी की लेविश बैचलरेट पार्टी में तकरीबन 500 लोग शामिल होंगे । और इसमें आकाश के दोस्त रणबीर की खास एंट्री होगी । गौरतलब है कि आकाश और रणबीर काफ़ी अच्छे दोस्त हैं । कयास लगाए जा रहे हैं कि न केवल रणबीर बल्कि करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा होंगे ।

यह भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन ने खोला राज कि आखिर क्यों अमिताभ, आमिर, शाहरुख व ऐश्वर्या ने अंबानी की शादी में खाना परोसा

रणबीर के प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी कथित गर्लफ़्रेंड आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे है । इसके बाद वह संजय दत्त के साथ शमशेरा की शूटिंग करेंगे ।