बेहतरीन कॉमेडी फ़िल्मों में से एक है 90 के दशक में आई कल्ट फ़िल्म अंदाज अपना अपना । आमिर खान और सलमान खान की बेहतरीन कॉमेडी से सजी ये फ़िल्म आज भी लोगों के जहन में जिंदा है । और अब एक बार फ़िर अंदाज अपना अपना चर्चा में आ गई है । रीमेक के इस दौर में फ़ैंस बेसब्री से अंदाज अपना अपना के सीक्वल या रीमेक का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि नई अंदाज अपना अपना में नई पीढ़ी के कौन-कौन से अभिनेता आमिर खान और सलमान खान वाले किरदारों को अदा कर पाएंगे । खैर, इस कन्फ़्यूजन से अब आमिर खान ने पर्दा हटा दिया है ।

आमिर खान को इंतजार है अंदाज अपना अपना के रीमेक का
आमिर ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में अंदाज अपना अपना के बारें में कहा कि, उन्हें हालांकि ये नहीं पता है कि अंदाज अपना अपना के रीमेक की खबर सही है या गलत, लेकिन अगर इस फिल्म को बनाने की चर्चाएं हैं तो जरुर होना चाहिए । उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है । ऐसे में जरुर ये दोबारा उनके लिए बननी चाहिए । फिर चाहें इसका रीमेक हो, पार्ट 2 हो या फिर कुछ और अलग हटकर प्लान हो । आमिर ने कहा कि वो रणवीर सिंह और वरुण धवन को लीड रोल्स में देखना पसंद करेंगे ।
गौरतलब है कि, सलमान और आमिर की अंदाज अपना अपना रिलीज के बाद तुरंत हिट नहीं थी, लेकिन दर्शकों को सलमान और आमिर की कॉमेडी टाइमिंग, फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन को पटाने की तकनीक और इसके गानों ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी ।
यह भी पढ़ें : OH NO ! अंदाज अपना अपना के सीक्वल में नहीं होंगे सलमान खान-आमिर खान
जहां रणवीर अपनी आगामी फ़िल्म गली बॉय की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं वहीं वरुण ने अपनी आगामी डांस बेस्ड फ़िल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग शुरू कर दी है । वैसे फ़ैंस को कल्ट फ़िल्म अंदाज अपना अपना के रीमेक का बेसब्री से इंतजार है ।
















