2018 में रिलीज हुई संजू के बाद भले ही रणबीर कपूर की एक भी फ़िल्म अभी तक देखने को नहीं मिली हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनके पास फ़िल्मों की कमी है । जहां उनकी साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है वहीं वह एक के बाद एक फ़िल्में साइन करते जा रहे हैं । इसी बीच रणबीर अपनी आगामी फ़िल्मों की शूटिंग भी पूरा करने में जुटे हुए हैं । नए साल के शुरू होने के साथ ही रणबीर और श्रद्धा ने 8 जनवरी को दिल्ली में लव रंजन की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू की थी जिसे अब दोनों ने पूरा कर लिया है । इसकी जानकारी श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी ।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने खत्म की लव रंजन की आगामी रॉम-कॉम फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने पूरी की पहले शेड्यूल की शूटिंग

खबरों की मानें तो, लव रंजन ने पहले शेड्यूल के लिए रणबीर और श्रद्धा की फ़िल्म के लिए दिल्ली में एक बड़े से बंगले का सेट तैयार किया गया जिसमें रणबीर, श्रद्धा, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर के साथ फ़िल्म के फ़ैमिली सीन्स फ़िल्माए गए । इंडोर सीन्स के अलाव फ़िल्म के कुछ सीन्स दिल्ली की गलियों और सड़कों पर भी शूट किए गए ।

बताया जा रहा है कि पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म करने बाद अब टीम एक महीने का ब्रेक लेगी और फ़िर मार्च में फ़िर से दिल्ली में दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी । बता दें कि लव रंजन की इस रॉम-कॉम के कुछ सीन्स स्पेन में भी शूट किए जाने हैं लेकिन इसके लिए टीम यूरोप के हालातों का जायजा लेने के बाद ही आखिरी फ़ैसला लेगी ।

बता दें कि इस फ़िल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा की फ़्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी । यह एक लव स्टोरी बेस्ड फ़िल्म है ।