
रणबीर कपूर के सबसे अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी अपने दोस्त रणबीर कपूर के साथ अपनी तीसरी फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
और इस बार, आलिया भट्ट इस अपरंपरागत सुपर हीरो फिल्म के लिए दोनों का साथ देंग़ी यानी इस फ़िल्म में रणबीर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी । अयान मुखर्जी की तीनों फ़िल्मों में जहां मुख्य अभिनेता के तौर पर रणबीर कपूर ही नजर आए वहीं अभिनेत्री तीनों ही फ़िल्मों में बदलती रहीं ,वेक अप सिड में कोंकणा सेन, ये जवानी है दीवानी में दीपिका पादुकोण और अब सुपर हीरो फ़िल्म में आलिया भट्ट ।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफ़ी समय से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे । इम्तियाज अली की हाई वे , जिसकी अभिनेत्री आलिया भट्ट थी, के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर को जो इम्तियाज अली के करीबी दोस्त हैं , बार-बार उन्हें आलिया भट्ट के साथ कास्ट करने के बारें में सुना था ।
और अब रणबीर कपूर के करीबी निर्देशक-दोस्तों के माध्यम से उनकी ये इच्छा भी पूरी होगी ।
रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फ़िल्म में नजर आने की खबर की पुष्टि करते हुए आलिया कहती हैं कि, मैं रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फ़िल्म कर रही हूं । हम इस फ़िल्म की शुरूआत साल के अंत तक करेंगे ।
















