
फ़िल्मों के अलावा, आयुष्मान खुराना कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रहते हैं । मिट्टी दी खूशबू और यहीं हूं मैं के बाद आयुष्मान खुराना सिंह इस ब्लिंग की अभिनेत्री एमी जैक्सन के साथ दूसरी म्यूजिक वीडियो में नजर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
म्यूजिक वीडियो का गाना हल्के-हल्के राहत फ़तैह अली खान द्दारा गाया गया है और इसे रश्मि विराग ने लिखा है । दिलचस्प बात ये है कि ये गाना जिस गाने से प्रेरित है वह नुसरत फतेह अली खान के गीत का रूपांतरण है और जिसे अभिजीत वघानी द्वारा बनाया गया है । वहीं दूसरी तरह यह म्यूजिक वीडियो प्रसिद्द फ़िल्ममेकर प्रदीप सरकार द्दारा निर्देशित की जाएगी । निर्देशक के मुताबिक, इस गाने की कहानी अलग युग में दर्शायी जाएगी जिसमें एमी एक रानी के किरदार में नजर आएंगी ।
इसके अलावा, यह भी सुनने में आया है कि राहत फ़तैह अली खान , जो हाल ही में विद्युत जामवाल, हुमा कुरैशी की वीडियो दिल्लगी में नजर आए थे, इस वीडियो का भी हिस्सा होंगे । सिनेमेटोग्राफ़र अर्तुर ज़ुरावस्की के साथ यह वीडियो जॉर्जिया में शूट किया जाएगा ।
















