निर्देशक शंकर की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म 2.0, जिसमें रजनीकांत और अक्षय कुमार के बीच घमासान टकराव होगा, अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है । इतना ही नहीं रजनीकांत- अक्षय कुमार की फ़िल्म 2.0 को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट देकर मंजूरी दे दी है ।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से सबक लेकर 2.0 ने अपनी लंबाई पर खास ध्यान दिया
और अब हमें ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि, साल 2010 में रिलीज हुई रोबोट से 2.0, तकरीबन 33 मिनट छोटी है । यानी की 2.0 की अवधि 148 मिनट है, यानि ये 2 घंटे और 28 मिनट लंबी फिल्म है ।
फ़िल्म के टेक्निकल टीम से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि, , "हालांकि हमने जो फुटेज शूट किया, उस पर 5 घंटे की फिल्म बनाई जा सकती थी, इसलिए इस बार हमने खासतौर पर इसकी लंबाई पर ध्यान देने का फ़ैसला किया । जहां पहले 2.0 का प्रीक्वल, रोबोट 3 घंटे से अधिक लंबा था वहीं अब इसका रनिंग टाइम ढाई घंटे से कम का रखा गया है ।''
यह पूरी टीम द्वारा महसूस किया गया कि लंबी फिल्मों दर्शकों को थका देती है । और इसका हालिया उदाहरण हैं ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ।
यह भी पढ़ें : 2.0 ने अपनी रिलीज से पहले ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2.0 को मिले रिकॉर्डतोड़ शो !
2.0 की टेक्निकल टीम से जुड़े एक सदस्य ने दावे के साथ कहा कि, ''मुझे दृढ़ विश्वास है कि ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के फ़्लॉप होने की असली वजह इसकी लंबाई थी । यदि उन्होंने अपनी फ़िल्म दो घंटों में समेट दी होती, तो मुझे दृढ़ विश्वास है कि यह बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करती । और इसलिए हम वही गलती नहीं दोहराना चाहते हैं ।"
















