सामाजिक कल्याण की बात आए तो, जैकलीन फर्नांडीज कभी भी पीछे नहीं हटती है । कई तरह से समाज कल्याण कामों से जुड़ी जैकलीन फर्नांडीज ने अब केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं । बाढ़ से मची तबाही से जूझ रहे केरल की मदद के लिए अब जैकलीन फर्नांडीज सामने आईं हैं और उन्होंने केरल के पुनर्निर्माण में अपनी भागीदारी दिखाई है । 30 नवंबर को, जैकलीन फर्नांडीज केरल के अलुवा पहुंची । अलुवा, केरल में कोच्चि शहर के उत्तरी उपनगर में स्थित है । अगस्त में आई बाढ़ में नष्ट हुए घरों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए जैकलीन वहां पहुंची है ।

जैकलीन फर्नांडीज ने लिया केरल के बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी सुधारना का जिम्मा

केरल के पुनर्निर्माण में जैकलीन फर्नांडीज ने बढ़ाए मदद के हाथ

इसके अलावा अभिनेत्री थुरुथ और नादुवनूर भी जाएंगी, जो एक दूसरे से लगभग आधे घंटे की दूरी पर है । उनकी इस विजिट के दौरान, जैकलिन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ भी मिलेंगी । अभिनेत्री ने यहां के पुनर्वास कार्यों के लिए पहले ही 5 लाख रुपये का योगदान दिया है । जैकलीन व्यक्तिगत दाताओं और निगमों को योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करके राहत कार्य दल को 50 लाख रुपये से अधिक के धन जुटाने में भी मदद कर रही है ।

जैकलीने ने कहा कि, ''मुझे ये देखकर बहुत दुख हुआ कि, केरल के लोग इस साल कितनी बड़ी त्रासदी से गुजरे । भले ही बाढ़ खत्म हो गई हो लेकिन इसका असर यहां अब भी देखने को मिल रहा है और अभी भी हजारों जिंदगियां अपने आशियाने की तलाश कर रहे है । भयावह बाढ़ ने न केवल यहां के परिवारों को प्रभावित किया बल्कि यहां के घरों को भी नुकसान पहुंचाया है ।''

यह भी पढ़ें : इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आ सकती हैं जैकलीन फ़र्नांडीज ?

अभिनेत्री ने आगे कहा कि, वह खुद व्यक्तिगतरूप से इन राहत कार्यों की देखरेख करेंगी । ''मैं केरल के लोगों को उनके घरों का पुनर्निर्माण और पुनर्वास करने में मदद करना चाहती हूं"।