
आपकी जनकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल स्टार बन चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही पहली मराठी फ़िल्म वेन्टिलेटर, जिसे राजेश मापुसकर द्दारा निर्देशित किया जा रहा है, में एक स्पेशल आइटम नंबर करेंगी । लेकिन अब इस फ़िल्म के बारें में नई खबर ये है कि अपनी मराठी फ़िल्म में आइटम नंबर करने के अलावा बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्रियंका, इसमें एक गाना भी गाएंग़ी ।
खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि प्रियंका की आवाज़ वाला ये गीत फ़िल्म का प्रमोशनल गीत होगा जिसे फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा ।
वेन्टिलेटर के अलावा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अंतर्राष्ट्रीय टीवी सीरिज क्वांटिको के सीजन 2 की शूटिंग में और अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच की तैयारियों में व्यस्त हैं ।
















