927344799

बिजॉय नाम्बियार, जिसने अमिताभ बच्चन और फ़रहान अख्तर अभिनीत फ़िल्म वज़ीर फ़िल्म को निर्देशित किया था, अभिनेता धनुष और हर्षवर्धन के साथ एक नई फ़िल्म की तैयरियों में जुटे हुए हैं । ये फ़िल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है । इस फ़िल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों से हो न सकी इसलिए अब फ़िल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है ।

धनुष और हर्षवर्धन के अभिनय से सजी ये बिना नाम की फ़िल्म मणिरत्नमकी एक्शन ड्रामा फ़िल्म अग्नि नट्चतिरम् का हिंदी रीमेक है । यह फ़िल्म, अपने पिता के असली वारिस को लेकर एकदूसरे से भिड़े दो भाइयों की कहानी है । करीबी सूत्रों का कहना है कि, धनुष द्दारा दक्षिण फ़िल्मों को दी गई डेट्स और बिजॉय नाम्बियार की फ़िल्म की डेट्स में टकराव की वजह से जैसी योजना बनाई गई थी वैसा नहीं हो पाया जिसके चलते फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही टल गई । जब तक ये मसला सुलझ नहीं जाता तब तक फ़िल्म को टाल दिया गया है ।

जहां तक काम का सवाल है , बिजॉय नाम्बियार इस प्रोजेक्ट से दूर हो गए हैं और अपने मलयालम-तमिल बिलिंगुअल में ध्यान केंद्रित करेंगे । फ़िलहाल बिजॉय इस फ़िल्म की कास्ट का चयन करने में व्यस्त हैं और यह फ़िल्म इसी साल अक्टूबर से शुरू होगी ।