जहां प्रियंका चोपड़ा फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी के बाद एक बार फ़िर काम करने के लिए उत्साहित थी, वहीं उन्होंने अब ये मौका गंवा दिया है । कारण, दो शब्दों में, सलमान खान है । जिस मिनट उन्हें भंसाली की अगली फिल्म के लिए लीड के रूप में साइन किया गया था, प्रियंका चोपड़ा गिनती से बाहर हो गई थीं ।

प्रियंका चोपड़ा के हाथ से फ़िसली सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान का इतिहास पुराना है

जैसा कि हर कोई जानता है कि बॉलिवुड में प्रियंका और सलमान का एक मनमुटाव वाला इतिहास रहा है । कई साल पहले डे्विड धवन की फ़िल्म मुझसे शादी करोगे, में सलमान ने प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था (फ़िल्म के दूसरे हीरो अक्षय कुमार ने भी प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था, लेकिन ये एक अलग कहानी है)

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा खुद को मानती है निक जोनस की 'बुरी पत्नी', यहां जाने क्यों !

लेकिन दोनों के बीच की दरार तब भरी जब प्रियंका ने भारत के निर्देशक अली अब्बास जफ़र से,उन्हें भारत में सलमान के अपोजिट लेने के लिए खुशामद की । बहुत मनाने के बाद सलमान राजी हो गए….लेकिन लास्ट मिनट में प्रियंका ने ये फ़िल्म छोड़ दी । इस पर सलमान के सबसे करीबी दोस्तों में से एक ने हंसते हुए कहा कि, ''क्या आपको लगता है कि भाई कभी भी प्रियंका के साथ काम करेंगे ? इस जनम में तो कभी नहीं । भंसाली को भाई और प्रियंका के बीच चयन करना था । और चुनाव बिल्किल आसान था ।''