शाहरुख खान अभिनीत जीरो बॉक्सऑफ़िस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही जिसकी उम्मीद जताई गई थी । लेकिन निर्देशक आनंद एल राय इस नाकामी से हारे नहीं है बल्कि सबक लेकर काम करने में विश्वास करते है । और अब आनंद एल राय अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी में जुट गए हैं । और उनकी अगली फ़िल्म के हीरो होंगे वरुण धवन । जाहिर है यह एक शानदार मेल होगा ।

शाहरुख खान के बाद आनंद एल राय अब वरुण धवन के साथ बनाएंगे फ़िल्म

वरुण धवन के साथ काम करेंगे आनंद एल राय

इस प्रोजेक्ट से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि, ''यह एक ऐसी फ़िल्म होगी, जो न तो वरुण और न ही आनंद एल राय ने पहले कभी की है ।" वरुण ने एक बार मुझसे कहा था कि वह हर साल कम से कम एक अपरंपरागत फिल्म करना चाहते हैं । उन्होंने अतीत में श्रीराम राघवन की बदलापुर और शूजीत सरकार की अक्टूबर की है । दोनों फ़िल्मों ने ही उन्हें एक गंभीर अभिनेता के तौर पर पेश किया और सभी ने उनके इस अवतार को सराहा ।

यह भी पढ़ें : जीरो की असफ़लता के बाद शाहरुख खान-आनंद एल राय के बीच आई दूरी ?

वरुण के पिता डेविड धवन कहते हैं कि, ''मैंने वरुण को ऐसी भूमिकाएँ करने के लिए कहा जो एक अभिनेता के रूप में उसे चैलेंज दे । वह मेरे साथ सभी मसाला टाइप की फ़िल्में कर सकता है ।''