प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अपने अफ़ेयर को लेकर खूब चर्चा में छाई हुई है । निक जो्नास के साथ रोमांस और उनके साथ विदेश घूमने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आईं है और अपने काम पर फ़ोकस कर रही है । प्रियंका ने अपनी अगली हिंदी फ़िल्म का ऐलान किया । सलमान खान अभिनीत भारत के साथ अपना कमबैक करने वालीं प्रियंका चोपड़ा की अगली हिंदी फ़िल्म होगी द स्काई इज पिंक, जिसे मारग्रिटा विद ए स्ट्रॉ की निर्देशक सोनाली बोस निर्देशित करेंग़ी ।

प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी अगली हिंदी फ़िल्म का ऐलान
प्रियंका ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फिल्म का नाम ‘द स्काई इज पिंक’ और उसके नीचे ‘ड्राफ्ट’ लिखा दिख रहा है । उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “और ये शुरू हुआ..हिंदी फिल्म की तैयारी.” इस फ़िल्म के डायलॉग्स को जुही चतुर्वेदी द्दारा लिखे गए हैं नीलेश मणियार द्वारा अतिरिक्त पटकथा लिखी गई है । बता दें कि, द स्काई इज पिंक की कहानी आयशा चौधरी के ईदगिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित होने के बाद प्रेरक वक्ता बन जाती हैं । मारग्रिटा विद ए स्ट्रॉ से तारीफ बटोर चुकी सोनाली बोस ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है ।

प्रियंका इन दिनों भारत में है और वे जल्द ही सलमान के साथ अपनी कमबैक फ़िल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंग़ी । जी हां, प्रियंका को सलमान की फ़िल्म भारत के लिए साइन कि्या गया है । इस फ़िल्म में सलमान और प्रियंका के साथ-साथ दिशा पटनी भी नजर आएंगी । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में सुनील ग्रोवर, शशांक अरोड़ा और तब्बू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे ।
यह भी पढ़ें : CUTE ! निक जोनास को छोड़ प्रियंका चोपड़ा को भाया इस जूनियर खान का साथ
प्रियंका इन दिनों अपने क्राइम ड्रामा सीरिज क्वांटिको में एलेक्स पैरिश के रूप में नजर आ रही है । इस शो का ये तीसरा सीजन है लेकिन इसकी गिरटी टीआरपी के कारण चैनल ने अब इसे कैंसिल करने का ऐलान किया है इसलिए क्वांटिको का तीसरा सीजन, इसका आखिरी सीजन होगा । इसके अलावा प्रियंका दो हॉलीवुड फ़िल्में ए किड लाइक जेक और इंजंट इन रोमांटिक में भी नजर आएंगी ।
















