बहुत कम लोग शायद ये बात जानते होंगे । लेकिन अर्जुन कपूर, अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ के राखी भाई हैं और इसलिए ही उन्हें कैटरीना कैफ़ की टांग खींचने का पूरा लाईसेंस मिला हुआ, जब भी वो चाहें । और भाई-बहन की इस तीखी नोंक-झोंक का हालिया उदाहरण तब मिला जब कैटरीना कैफ़ ने अपनी एक हॉट फ़ोटो व वीडियो पोस्ट की थी जिस पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया कि कैट क्या तुम्हारे बालों में डैन्ड्रफ (रूसी) है ।

…तो इसलिए अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ़ ऑनक्रीन रोमांस नहीं कर सकते

जहां ये अपनाई हुई भाई-बहन की रिलेशनशिप को ज्यादा लोग नहीं जानते हैं वहीं, इससे ये दोनों काफ़ी खुश हैं और अर्जुन कैटरीना के लिए एक बहन के प्यार से आकर्षित हैं ।

कैटरीना कैफ़ अर्जुन कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं करेंगी

इसलिए कैटरीना ने फ़ैसला किया है कि वह फ़िल्मों में कभी भी अर्जुन के साथ एक रोमांटिक जोड़ी बनकर नजर नहीं आ सकतीं, फ़िर भले ही वो रोल कितना ही अच्छा क्यों न हो ।

इससे जुड़े सूत्रों का कहना है कि, “जिस दिन कैटरीना ने अर्जुन को अपना राखी-ब्रदर बनाने का फ़ैसला किया था, उसी दिन से दोनों ने ये फ़ैसला कर लिया था कि वो ऑन-स्क्रीन कभी भी एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे । फ़िर भले ही वो रोल कितना ही खास क्यों न हो लेकिन भाई-बहन के रूप में जरूर नजर आ सकते हैं । कैटरीना ने पहले ही ये साफ़ कर दिया है कि, वह अपने भैया के साथ कभी ऑन-स्क्रीन रोमांस नहीं करेंगी ।”

यह भी पढ़ें : SCOOP: प्रियंका चोपड़ा ही नहीं कैटरीना कैफ़ भी होंगी सलमान खान की भारत में ?

तो इसलिए ये जोड़ी ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए कभी नहीं दिखाई देगी ।