बॉलीवुड के डांसिंग मैन मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ़ मिमोह चक्रवर्ती बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप में बुरी तरह फ़ंस गए है । बता दें कि, भोजपुरी फिल्म की एक ऐक्ट्रेस ने महाअक्षय और मिथुन की पत्नी योगिता बाली पर रेप, गर्भपात और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है । पुलिस ने महाअक्षय के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कर ली और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी । इसी दौरान 7 जुलाई को मिमोह ऊटी में मदालसा शर्मा से शादी रचाने वाले थे लेकिन तभी वहां पुलि पहुंच गई और बलात्कार के आरोप में घिरे मिमोह की छानबीन के चलते शादी को रुका दिया गया ।

महाअक्षय की शादी हुई कैंसिल
खबरों के मुताबिक, दुल्हन के परिवार वाले शादी के मंडप को छोड़कर चले गए और शादी कैंसिल कर दी लेकिन चक्रवर्ती परि्वार ने उन्हें शादी कैंसिल न करने के लिए जोर दिया और कहा कि, वे शादी कैंसिल न करे और जब तक ये मामला पूरी तरह से सुलझ नहीं जाता, तब तक शादी को स्थगित कर दे ।
गौरतलब है कि बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप में फ़ंसे मिमोह और योगिता बाली को दिल्ली की रोहिणी अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी थी । स्पेशल जज आशुतोष ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर दोनों को जमानत दी ।
मिमोह ने किया था शादी का झूठा वादा
बता दें कि, मिमोह पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली भोजपुरी अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि वह अप्रैल 2015 में मिमोह के संपर्क में आई थी और मई 2015 में उसे नशा देकर उसका रेप किया गया । ऐक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि मिमोह ने उससे शादी का वादा किया था, जिसकी वजह से वह आगे भी रिलेशनशिप में बनी रही । हालांकि, जब वह प्रेगनेंट हुई तो मिमोह उस पर अबॉर्शन का दबाव बनाने लगे । पीड़िता ने कहा कि मिमोह ने उसका जबरन अबॉर्शन करवाने की कोशिश की ।
यह भी पढ़ें : मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती अब छोटे पर्दे पर आजमाएंगे अपना भाग्य
ऐक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब उसने मिमोह को उनका शादी का वादा याद दिलाया तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अपने पैरंट्स से बात करेंगे और शादी के लिए मना लेंगे, लेकिन बाद में मिमोह ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि उनकी कुंडली नहीं मिल रही है । अपनी शिकायत में ऐक्ट्रेस ने यह भी दावा किया था कि मिथुन की पत्नी योगिता बाली ने उसे कॉल करके धमकी भी दी थी कि अगर वह मिमोह से अलग नहीं हुई तो उसे बुरे नतीजे भुगतने होंगे ।
















